Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 30 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नाबालिग प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पूरामुफ्ती में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Prayagraj Affair Case: प्रयागराज के पूरामुफ्ती में एक युवक नाबालिग प्रेमिका को बालिका सुधार गृह से बाहर लाकर शादी कराने की जिद पर अड़ गया और मोबाइल टावर पर चढ़ गया। यहां घंटों तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला

  • Reported By: ओमप्रकाश सिंह परिहार | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jun 30, 2026 | 07:06 PM

टावर पर चढ़ा युवक (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Prayagraj Minor Love Marriage: प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अपनी नाबालिग प्रेमिका को बालिका सुधार गृह से बाहर लाकर शादी कराने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की जानकारी लोगों को हुई।

घटना 16 मार्केट के पीछे स्थित टावर की है, जहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गए।

उदित निषाद का नाबालिग किशोरी से प्रेम संबंध

पुलिस ने बताया कि एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी उदित निषाद का अपने गांव की एक नाबालिग किशोरी से प्रेम संबंध था। कुछ दिन पहले दोनों घर से चले गए थे, जिसके बाद किशोरी के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों को बरामद किया। पूछताछ में किशोरी ने अपनी मर्जी से युवक के साथ जाने की बात कही, इसलिए युवक के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज नहीं किया गया। हालांकि, नाबालिग होने के कारण किशोरी को नियमानुसार बालिका सुधार गृह भेज दिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

फाफामऊ कोल्ड स्टोरेज हादसा: 7 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई, अवैध संपत्ति होगी जब्त

हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी: चरित्र प्रमाणपत्र में सिर्फ आपराधिक इतिहास नहीं, व्यक्ति के आचरण का भी हो उल्लेख

Prayagraj Viral Video: ‘मैं हूं डॉन’ गाने पर थिरके व्यापारी नेता लालू मित्तल, वीडियो वायरल

UPESSC ने जारी किया असिस्टेंट प्रोफेसर इंटरव्यू शेड्यूल, 21 से साक्षात्कार; 3155 अभ्यर्थियों को बुलावा

यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी: चरित्र प्रमाणपत्र में सिर्फ आपराधिक इतिहास नहीं, व्यक्ति के आचरण का भी हो उल्लेख

सुधार गृह से बाहर लाकर उससे शादी कराने की मांग

पूरामुफ्ती थाना प्रभारी के अनुसार, युवक अब किशोरी को सुधार गृह से बाहर लाकर उससे शादी कराने की मांग कर रहा है। मौके पर युवक के पिता भैया राम निषाद, मां और बहन भी पहुंचे और उसे समझाने का प्रयास किया। युवक का कहना है कि जब तक उसकी मांग नहीं मानी जाएगी, वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा। फिलहाल पुलिस और प्रशासन युवक को सुरक्षित नीचे उतारने और पूरे मामले का शांतिपूर्ण समाधान निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

Prayagraj youth climbs mobile tower demanding marriage with minor girlfriend

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2026 | 07:06 PM

Topics:  

  • Prayagraj
  • Prayagraj News
  • Viral Love Story

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.