प्रयागराज-रीवा हाईवे पर दर्दनाक हादसा; मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो महिलाओं की मौत

Rewa Road Accident: प्रयागराज-रीवा हाईवे पर खेतों में काम करने के लिए निकले मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि करीब 20 मजदूर घायल हुए। बाइक बचाने के कारण हादसा हुआ।
Prayagraj Road Accident: Tractor-Trolley Carrying Farm Workers Overturns, Two Women Killed
प्रयागराज-रीवा हाईवे(सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Prayagraj Rewa Highway Accident: प्रयागराज-रीवा हाईवे पर शुक्रवार सुबह मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि करीब 20 मजदूर घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में रेफर किया गया है।

धान की रोपाई के लिए जा रहे थे मजदूर

पुलिस के मुताबिक, बारा के सोनेरा गांव से करीब 42 मजदूर धान की रोपाई के लिए शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के सुरवल गांव जा रहे थे। दोनों गांवों के बीच करीब पांच किलोमीटर की दूरी है। सभी मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर खेतों में काम करने के लिए निकले थे।

Prayagraj Road Accident: Tractor-Trolley Carrying Farm Workers Overturns, Two Women Killed
मथुरा में निर्माणाधीन मॉल की सेटरिंग ढही; मलबे में दबकर 3 मजदूरों की मौत, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

बाइक को बचाने में बिगड़ा संतुलन

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली जब प्रयागराज-रीवा हाईवे पर सुरवल साहनी के पास पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंची, तभी सामने से तेज रफ्तार बाइक आ गई। बाइक को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर चालक ने अचानक वाहन मोड़ दिया। इससे ट्रैक्टर का नियंत्रण बिगड़ गया और वह डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर के बाद ट्रॉली सड़क पर पलट गई।

ट्रॉली के नीचे दबे मजदूर

हादसे के बाद ट्रॉली में बड़ी संख्या में मजदूर बैठे होने के कारण कई लोग उसके नीचे दब गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया और ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

Prayagraj Road Accident: Tractor-Trolley Carrying Farm Workers Overturns, Two Women Killed
प्रयागराज-रीवा हाईवे(सोर्स- फोटो नवभारत)
Prayagraj Road Accident: Tractor-Trolley Carrying Farm Workers Overturns, Two Women Killed
डोंगरी पुलिस ने साइबर फ्रॉड गिरोह का किया भंडाफोड़, 17 खातों में मिला 125.45 करोड़ रुपये का बड़ा लेनदेन

दो महिलाओं की मौत

घायलों को सबसे पहले नारीबारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान शंकरगढ़ के हरी गांव निवासी कमला देवी (50), पत्नी राममूरत, और बारा के सोनेरा गांव निवासी करीना (17), पुत्री भारत लाल, की मौत हो गई।

करीब 20 लोग घायल

करीब 20 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इनमें कुछ मजदूरों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया। नारीबारी पीएचसी में करीब 10 घायलों का उपचार चला, जबकि कृष्णा नर्सिंग होम में भी कई घायलों को भर्ती कराया गया। स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भी कुछ घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया।

नारीबारी चौकी प्रभारी अमित कुमार के अनुसार, हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और करीब 20 घायलों का इलाज चल रहा है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस मजदूरों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर हादसे की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com