Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 30 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Prayagraj: अतीक अहमद के आर्थिक साम्राज्य पर बड़ा प्रहार, पुलिस ने 110 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति की कुर्क

Atiq Ahmed Prayagraj: प्रयागराज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत माफिया अतीक अहमद से जुड़ी करीब 110 करोड़ रुपये मूल्य की बेनामी संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई की है। 20.38 बीघा भूमि कुर्क की गई।

  • Reported By: ओमप्रकाश सिंह परिहार | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jul 30, 2026 | 03:39 PM

अतीक अहमद की बेनामी संपत्ति कुर्क (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Atiq Ahmed Prayagraj Property: माफिया अतीक अहमद के आर्थिक साम्राज्य पर एक और बड़ा प्रहार करते हुए प्रयागराज पुलिस ने तकरीबन 1 अरब 10 करोड़ रुपये मूल्य की बेनामी संपत्ति कुर्क कर दी। पुलिस के अनुसार यह जमीन अतीक अहमद ने वर्षों पहले मजदूरी करने वाले मदनलाल भारती के नाम पर खरीदी थी। कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गई।

पुलिस के मुताबिक अतीक अहमद ने वर्ष 2014 से 2016 के बीच सदर तहसील क्षेत्र के गोसाईपुर कटैला, भीटी असदुल्लापुर, शाह उर्फ पीपलगांव और मरई गांव में करीब 50 बीघा जमीन मदनलाल भारती के नाम से खरीदी थी। जांच में सामने आया कि जमीन का वास्तविक मालिक अतीक अहमद था और मदनलाल केवल नाममात्र का व्यक्ति (बेनामी धारक) था।

20.38 बीघा जमीन कुर्क, 29 बीघा बंजर घोषित

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लगभग 20.38 बीघा भूमि को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर लिया, जबकि शेष करीब 29 बीघा जमीन को राज्य सरकार के बंजर खाते में निहित किए जाने की प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि पर कुर्की का बोर्ड लगाया तथा मुनादी भी कराई। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि कुर्क संपत्ति से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बालिगों को अपनी पसंद से शादी करने का अधिकार, पुलिस दखल नहीं दे सकती

रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, मेडिकल आधार पर कैडर बदलने वालों की पुरानी सेवा भी प्रमोशन में होगी शामिल

इलाहाबाद हाईकोर्ट का सख्त फैसला: 42 साल पुराने हत्या मामले में 82 वर्षीय दोषी की अपील खारिज, जेल भेजने का आदेश

UPPSC PCS 2026: अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, आयोग ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि, अब इस तारीख तक करें अप्लाई

मजदूर के नाम पर बनाई गई थी बेनामी संपत्ति

पुलिस जांच में पता चला कि मदनलाल भारती आर्थिक रूप से बेहद कमजोर था और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके बयान के अनुसार अतीक से जुड़े लोग उसे भोजन और खर्च के लिए पैसे देते थे तथा जहां कहते थे, वहां उसके नाम पर जमीन की रजिस्ट्री करा देते थे। बाद में उन्हीं संपत्तियों पर अतीक अहमद का कब्जा रहता था।

यह भी पढ़ें- पहले मारपीट, फिर बदसलूकी… अब गंदगी ने खोली आगरा रेल मंडल की पूरी पोल

बाजार मूल्य से बेहद कम कीमत पर हुई खरीद

पुलिस का दावा है कि लगभग 9.96 करोड़ रुपये बाजार मूल्य वाली जमीन को केवल 1.36 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार 50 बीघा जमीन की कीमत करीब 110 करोड़ रुपये आंकी गई है।

पहले भी हुई थी कार्रवाई

इससे पहले भी प्रयागराज पुलिस अतीक अहमद की करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्तियों को कुर्क कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि माफिया, उसके गुर्गों और सहयोगियों द्वारा अपराध से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

पुलिस कमिश्नर ने क्या कहा

पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार ने बताया कि जांच में स्पष्ट हुआ कि अतीक अहमद ने मदनलाल भारती के नाम पर बेनामी संपत्ति बनाई थी। गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराध से अर्जित करीब 1.10 अरब रुपये मूल्य की इस संपत्ति को कुर्क किया गया है। साथ ही अतीक के सहयोगियों की अन्य संदिग्ध संपत्तियों की भी जांच जारी है।

Prayagraj police attach benami property linked atiq ahmed under gangster act

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 30, 2026 | 03:39 PM

Topics:  

  • Atiq Ahmad
  • Atiq-Ashraf Murder
  • end of atiq
  • Illegal Properties
  • Prayagraj News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.