दिवाली पर प्रयागराज को एक्स्ट्रा छुट्टी, एक दिन के अवकाश का ऐलान, जानिए कौन से दफ्तर नहीं रहेंगे बंद?

Prayagraj Local Holiday: प्रयागराज में जिलाधिकारी की मंजूरी के बाद 10 नवंबर को स्थानीय छुट्टी घोषित की गई है। नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
Prayagraj
प्रयागराज में एक दिन की छुट्‌टी का ऐलान(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • 10 नवंबर को प्रयागराज में स्थानीय अवकाश घोषित

  • पहले निर्धारित अवकाश का उपयोग नहीं होने पर प्रशासन का फैसला

  • 10 नवंबर को सभी सरकारी दफ्तर बंद नहीं होंगे

Prayagraj Diwali Holiday: दीपावली के मौके पर प्रयागराज के लोगों को स्थानीय अवकाश की सौगात मिली है। जिलाधिकारी की मंजूरी के बाद 10 नवंबर को जिले में स्थानीय छुट्टी घोषित की गई है। नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

हालांकि, यह छुट्टी सभी सरकारी कार्यालयों में लागू नहीं होगी। पांच दिवसीय कार्य सप्ताह के तहत चलने वाले विभागाध्यक्ष कार्यालयों और अन्य संबंधित कार्यालयों में सामान्य दिनों की तरह कामकाज जारी रहेगा।

Prayagraj
प्रशासन ने छुट्‌टी का आदेश जारी किया(सोर्स- नवभारत लाइव)
Prayagraj
'आंधी से CCTV खराब'...यूपी पुलिस के बहाने पर भड़का हाईकोर्ट, बोला- लोगों के अधिकारों की परवाह नहीं

पहले घोषित स्थानीय अवकाश का नहीं हुआ था उपयोग

प्रशासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, योगी सरकार ने साल 2026 की अवकाश सूची में प्रयागराज के लिए 3 मार्च को स्थानीय अवकाश तय किया था। बाद में शासन ने इसी तारीख को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया। इस वजह से जिले के लिए पहले से तय स्थानीय अवकाश का अलग से उपयोग नहीं हो सका।

ऐसे में प्रशासन ने उस स्थानीय अवकाश के विकल्प के रूप में दीपावली के अवसर पर 10 नवंबर की तारीख तय की है।

शासन के नियमों के तहत लिया गया फैसला

प्रयागराज प्रशासन ने यह निर्णय मैनुअल ऑफ गवर्नमेंट ऑर्डर्स (संशोधित), 1981 के पैरा-247(सी) के प्रावधानों के तहत लिया है। जिलाधिकारी की सहमति मिलने के बाद नगर मजिस्ट्रेट ने स्थानीय अवकाश का औपचारिक आदेश जारी किया।

पांच दिवसीय कार्य सप्ताह वाले कार्यालयों में कामकाज जारी रहेगा

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 10 नवंबर का स्थानीय अवकाश उन विभागाध्यक्ष कार्यालयों और अन्य कार्यालयों पर लागू नहीं होगा, जहां पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की व्यवस्था है। इन कार्यालयों में पहले से तय व्यवस्था के अनुसार कामकाज होगा। बाकी संबंधित सरकारी कार्यालयों में स्थानीय अवकाश रहेगा।

Prayagraj
दिवाली और छठ पर पुलिसकर्मियों को नहीं मिलेगी छुट्टी, त्योहारों पर अलर्ट मोड में रहेगा यूपी का पुलिस महकमा