कुशल प्रशासक, बेहतरीन धावक और फिटनेस के प्रेरणास्रोत बने मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम

Prayagraj Dr. Lokesh M: प्रयागराज के मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने 50 वर्ष की उम्र में वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन-2026 में 21.097 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर अपनी सक्रिय जीवनशैली और अनुशासन का परिचय दिया।
Divisional Commissioner Dr. Lokesh M
मैराथन में दौड़ते डॉ. लोकेश एम(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • 50 वर्ष की उम्र में पूरी की 21.097 किलोमीटर की दौड़

  • यह उपलब्धि प्रयागराज मंडल में बनी चर्चा का विषय

  • प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ फिटनेस को भी प्राथमिकता देते हैं डॉ. लोकेश एम

Dr. Lokesh M. Runs In Marathon: प्रशासनिक कार्यों को निपुणता के साथ पूरा करने वाले, अपने बुलंद हौसले और मजबूत आत्मबल से फैसले लेकर उसे पूरा करना पहचान है संगम नगरी के मंडलायुक्त डॉ लोकेश एम. की। इनके हर कदम पर अनुशासन और तत्परता की झलक देखने को मिलती है। प्रशासनिक कार्यों में व्यस्तता के बावजूद स्वास्थ्य के लिए भरपूर समय देते हुए फिटनेस को बरकरार रखने की आदत डॉ. लोकेश एम. को अन्य अधिकारियों से अलग बनाता है।

अपनी फिटनेस के दम पर मंडलायुक्त प्रयागराज डॉ. लोकेश एम. ने 50 वर्ष की उम्र पूरी करने के बाद भी दिल्ली हाफ मैराथन-2026 में 21 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर एक बार फिर अपनी उत्तम फिटनेस का परिचय दिया। 18 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में उन्होंने 21.097 किलोमीटर की दूरी तय की। प्रशासनिक जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके और अनोखे अंदाज से पूरी करने वाले मंडलायुक्त अपने बेहतर फिटनेस को लेकर चर्चा में हैं।

सख्त प्रशासनिक रुख, अनुशासित दिनचर्या और जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता उनकी कार्यशैली के प्रमुख पहलू माने जाते हैं। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी जनसुनवाई को संगम नगरी में उम्दा तरीके से पूरी कर आम जनता को कोर्ट के दरवाजे पर जाने से पहले न्याय दिलाना इनकी असली पहचान बन गई है।

Divisional Commissioner Dr. Lokesh M
डॉ. लोकेश एम.(सोर्स: नवभारत लाइव)

50 वर्ष की उम्र पूरी कर मंडलायुक्त ने पूरी की मैराथन

डॉ. लोकेश एम. ने इसी वर्ष 50 साल की उम्र पूरी की। वे पिछले दो वर्ष से दिल्ली हाफ मैराथन में हिस्सा लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहें हैं। वर्ष 2025 में भी उन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। उस समय उनकी उम्र 49 वर्ष थी। इस बार 50 वर्ष की उम्र में 21.097 किलोमीटर की चुनौती पूरी कर उन्होंने नियमित व्यायाम, शारीरिक तैयारी और लक्ष्य के प्रति निरंतरता का परिचय दिया। हाफ मैराथन में इतनी लंबी दूरी तय करने के लिए सहनशक्ति, मानसिक दृढ़ता और नियमित अभ्यास की जरूरत होती है। व्यस्त प्रशासनिक दिनचर्या के बीच इस चुनौती को पूरा करना उनकी सक्रिय जीवनशैली को दर्शाता है।

दिल्ली हॉफ मैराथन में कई वर्ग का दौड़ आयोजित

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली में आयोजित वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में कई श्रेणियां थी। हाफ मैराथन में 21.097 किलोमीटर की दौड़ निर्धारित थी, जिसमें 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के प्रतिभागी भाग ले सकते थे। इसके बाद, 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों के लिए लगभग 2.5 किलोमीटर की सीनियर सिटीजन्स रन आयोजित की गई थी। वहीं, ओपन मैराथन के रूप में 10 किलोमीटर की दौड़ रखी गई थी। आम प्रतिभागियों के लिए लगभग 4.5 किलोमीटर की ग्रेट दिल्ली रन का आयोजन किया गया था। इसके अतिरिक्त, दिव्यांग प्रतिभागियों के लिए भी एक अलग श्रेणी निर्धारित की गई थी।

Divisional Commissioner Dr. Lokesh M
डॉ. लोकेश एम.(सोर्स: नवभारत लाइव)
Divisional Commissioner Dr. Lokesh M
प्रयागराज में खुलेआम शराब पीने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 51 लोग हिरासत में; कार में बना रखा था बार

जनसुनवाई में आम जन को दिला रहें न्याय

डॉ. लोकेश एम. की पहचान केवल प्रशासनिक बैठकों और सरकारी योजनाओं की समीक्षा तक सीमित नहीं है। जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देना उनकी कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। योगी सरकार की जनसुनवाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने की दिशा में वह शिकायतों के निस्तारण और प्रशासनिक जवाबदेही पर जोर देते हैं। आम जनता और फरियादियों के बीच उनकी कार्यशैली की चर्चा का एक प्रमुख कारण समस्याओं को गंभीरता से सुनने और समाधान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर दिया जाने वाला जोर है।

अनुशासन और फिटनेस बनी मिसाल

डॉ. लोकेश एम. उत्तर प्रदेश कैडर के 2005 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वर्तमान में प्रयागराज मंडलायुक्त के रूप में मंडल की प्रशासनिक व्यवस्था और विकास कार्यों की निगरानी उनकी जिम्मेदारियों में शामिल है।

ऐसे में हाफ मैराथन पूरी करना उनके लिए खेल उपलब्धि के साथ फिटनेस के प्रति प्रतिबद्धता का भी उदाहरण है। उनकी यह उपलब्धि संदेश देती है कि जिम्मेदारियों का दबाव कितना भी हो, अनुशासन और नियमित अभ्यास के जरिए शारीरिक सक्रियता बनाए रखी जा सकती है। प्रशासनिक दृढ़ता और व्यक्तिगत अनुशासन के कारण डॉ. लोकेश एम. की यह उपलब्धि प्रयागराज मंडल में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Divisional Commissioner Dr. Lokesh M
यूपी में सरकारी जमीनों से 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण, प्रधान-लेखपाल पर भी कार्रवाई के निर्देश
Navbharat Live
navbharatlive.com