अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, मायके पक्ष का थाने पर हंगामा

Kaushambi Crime News: मायके पक्ष ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध जताया। अचानक बड़ी संख्या में लोगों के थाने पहुंचने से पुलिसकर्मियों में हलचल मच गई।
Husband allegedly strangles wife, family demands arrest.
आरोपी पति की गिरफ्तारी की मांग करता मायका पक्ष(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था आरोपी पति

  • आए दिन पति-पत्नी में होती थी कहासुनी

  • पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग

Husband Strangles Wife To Death: कौशाम्बी स्थित पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मंदरी गांव में पत्नी के चरित्र पर संदेह ने एक परिवार को उजाड़ दिया। अवैध संबंध के शक में पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई। वहीं, महिला की मौत से आक्रोशित मायके पक्ष के सैकड़ों लोगों ने पूरामुफ्ती थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

मंदरी गांव निवासी भैयालाल पुत्र जवाहिर का अपनी पत्नी बिजमा देवी (30) से अक्सर विवाद होता था। बताया जा रहा है कि पति पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन कहासुनी होती रहती थी। आरोप है कि बीती रात भी इसी मुद्दे पर दंपति के बीच विवाद हुआ। इसके बाद पति ने कथित तौर पर बिजमा देवी का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो गांव में भीड़ जुट गई।

मौत की खबर पर मायके पक्ष में आक्रोश

बिजमा देवी की मौत की जानकारी उसके मायके पक्ष को मिली तो बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण पूरामुफ्ती थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने और उसकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध जताया। अचानक बड़ी संख्या में लोगों के थाने पहुंचने से पुलिसकर्मियों में भी हलचल मच गई। स्थिति को देखते हुए कौशाम्बी पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले घटनाक्रम के बाद लोगों को शांत कराया गया।

Husband allegedly strangles wife, family demands arrest.
करवाचौथ पर मायके की कहकर निकली पत्नी...मायके पहुंची ही नहीं, पति ने की पूछताछ; जवाब न मिलने पर कर दी हत्या

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना पर पूरामुफ्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के पीछे की परिस्थितियों और दंपति के बीच हुए विवाद की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Husband allegedly strangles wife, family demands arrest.
पति को लगी शक की बीमारी, पत्नी को कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाया, प्रेम विवाह का हुआ खौफनाक अंत