स्नातक एमएलसी चुनाव: मतदाताओं को धमकाने का आरोप, डीएम और पुलिस आयुक्त से मिले सपा नेता

Prayagraj Graduate MLC Election: सपा ने पुलिस पर मतदाताओं को डराने, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और डीआईओएस पर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में दबाव बनाने के आरोप लगाए।
Prayagraj Graduate MLC Election
प्रयागराज स्नातक एमएलसी चुनाव(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मतदाता सूची की त्रुटियों की जांच कर किए जाएं आवश्यक सुधार

  • कथित पक्षपात के आरोपों की जांच कर की जाए उचित कार्रवाई

  • निर्वाचन निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराया जाए संपन्न

Prayagraj Graduate MLC Elections: इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन को लेकर समाजवादी पार्टी ने पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सपा प्रत्याशी एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव ने पार्टी नेताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस घर-घर जाकर मतदाताओं को डराने और मतदान से रोकने का प्रयास कर रही है। सपा नेताओं ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से कराने की मांग की।

Prayagraj Graduate MLC Election
प्रयागराज स्नातक एमएलसी चुनाव(सोर्स: नवभारत लाइव)

घरों पर दबिश देकर मतदान से रोकने का आरोप

सपा नेताओं का आरोप है कि मऊआइमा के रामफल इनारी चौकी क्षेत्र के साथ जंघई, सरायममरेज और सरायइनायत थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों ने मतदाताओं को चिह्नित कर उनके घरों पर दबिश दी। आरोप है कि मतदाताओं पर वोट नहीं डालने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। डॉ. मानसिंह यादव ने मतदाताओं से मिली शिकायतों के आधार पर अधिकारियों के समक्ष यह मामला उठाया।

मतदाता सूची में गड़बड़ी का भी मुद्दा

समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मतदाता सूची में टाइपिंग और प्रिंटिंग संबंधी त्रुटियों का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि सूची में कई मतदाताओं के नाम और पिता के नाम में गड़बड़ी है, जबकि कुछ नाम दोबारा या तीन बार तक दर्ज अथवा प्रकाशित हुए हैं। पार्टी नेताओं के मुताबिक, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी 21 अक्टूबर को प्रेस वार्ता में इन खामियों को उठा चुके हैं।

Prayagraj Graduate MLC Election
प्रयागराज स्नातक एमएलसी चुनाव(सोर्स: नवभारत लाइव)
Prayagraj Graduate MLC Election
यूपी की MLC वोटर लिस्ट में गड़बड़ी! किसी का नाम 'राम ने यादव को मारा' तो कोई 'मोहम्मद पागल रेहान'

डीआईओएस को हटाने की मांग

ज्ञापन में जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस), प्रयागराज पर स्कूल प्रबंधकों और शिक्षकों की बैठक बुलाकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया गया है। सपा नेताओं ने इस मामले में डीआईओएस को तत्काल पद से हटाने की मांग की। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में किसी भी तरह के दबाव और पक्षपात पर रोक लगाने की मांग भी की।

इन नेताओं ने दर्ज कराई शिकायत

डीएम और पुलिस आयुक्त से मुलाकात के दौरान डॉ. मानसिंह यादव के साथ सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, विधायक विजमा यादव, हाकिम लाल बिंद, संदीप पटेल, गीता शास्त्री, पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, हाजी मुजतबा सिद्दीकी, पंधारी यादव, अमरनाथ मौर्य, डॉ. एसपी पटेल, पार्टी प्रवक्ता दान बहादुर मधुर और रविंद्र यादव समेत कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Prayagraj Graduate MLC Election
स्नातक एमएलसी चुनाव: 23 अक्टूबर को होगा मतदान, बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Navbharat Live
navbharatlive.com