इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, यूपी में 42 न्यायिक अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

Judicial Officers Transferred: इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने उत्तर प्रदेश में 42 न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। डॉ. बब्बू सारंग को प्रतापगढ़ का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।
Allahabad High Court Transfers 42 Judicial Officers Across Uttar Pradesh, New District Judges Appointed
इलाहाबाद हाईकोर्ट(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • जिला जज, सत्र न्यायाधीश और अन्य न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

  • डॉ. बब्बू सारंग बने प्रतापगढ़ के जिला एवं सत्र न्यायाधीश

  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और वाणिज्यिक न्यायालयों में भी हुई नई तैनाती

Allahabad High Court Transfers: इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने प्रदेश में न्यायिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए बड़े स्तर पर न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। हाईकोर्ट की ओर से जारी सूची में 42 न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण एक जिले से दूसरे जिले में किया गया है। महानिबंधक संजीत सिंह श्योराण की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, डॉ. बब्बू सारंग को प्रतापगढ़ का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। इससे पहले वह फिरोजाबाद में तैनात थे। स्थानांतरण सूची में विभिन्न जिलों के जिला जज, अपर जिला जज और अन्य न्यायिक अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों और वाणिज्यिक न्यायालयों में भी अधिकारियों की तैनाती बदली गई है।

प्रतापगढ़, प्रयागराज समेत कई जिलों में बदले न्यायिक अधिकारी

हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के तहत दिनेश चंद्र को श्रावस्ती से भदोही, जबकि रवींद्र नाथ दुबे को गौतमबुद्ध नगर के वाणिज्यिक न्यायालय से स्थानांतरित किया गया है। कविता मिश्रा, अंकिता शुक्ला, प्रेम प्रकाश, रामराज द्वितीय, रीमा मल्होत्रा, रितेश सचदेवा, अजय कुमार प्रथम, चंद्रशेखर मिश्रा, मोहम्मद असलम सिद्दीकी और अमित वीर सिंह के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।

राजीव कमल पांडेय को प्रतापगढ़ से मुजफ्फरनगर भेजा गया है। शेष मणि को चित्रकूट से प्रयागराज, विवेक त्रिपाठी को औरैया से चंदौली तथा रजनीव कुमार तृतीय को बुलंदशहर से ललितपुर स्थानांतरित किया गया है। सुनील कुमार पंचम को गोंडा से चित्रकूट, लोकेश राय को अमरोहा से लखीमपुर खीरी, राम कुशल को पीलीभीत से शामली और राम प्यारे को गोरखपुर से हमीरपुर भेजा गया है।

Allahabad High Court Transfers 42 Judicial Officers Across Uttar Pradesh, New District Judges Appointed
प्रयागराज के नैनी में नारकोटिक्स टास्क फोर्स की छापेमारी; 36.20 लाख की स्मैक बरामद, दो युवक गिरफ्तार

गुरप्रीत सिंह बाबा को हापुड़ से गौतमबुद्ध नगर और संजीव कुमार सिन्हा को पीलीभीत से गोरखपुर के वाणिज्यिक न्यायालय में तैनात किया गया है। राकेश कुमार पंचम को मेरठ से श्रावस्ती भेजा गया है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और वाणिज्यिक न्यायालयों में भी बदलाव

स्थानांतरण सूची में प्रशासनिक न्यायाधिकरणों और जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों से संबंधित तैनातियां भी शामिल हैं। शिव कुमार सिंह को लखीमपुर खीरी से लखनऊ के प्रशासनिक न्यायाधिकरण में अध्यक्ष बनाया गया है। बलराम दास को जौनपुर से गाजीपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि नीरज गोंड गाजीपुर में अपर जिला जज (एडीजे) के रूप में कार्य करेंगे।

इटावा में पदस्थापना के तहत सुश्री रुचि, आरुषि शर्मा और प्रियंका अंजोर के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। वहीं, अदिति मल्होत्रा को यहां से गाजियाबाद स्थानांतरित किया गया है।

हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना में न्यायिक अधिकारियों की नई तैनाती निर्धारित की गई है। इस फेरबदल के तहत प्रदेश के कई जिलों में न्यायिक कार्यों के संचालन से जुड़े पदों पर अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com