इलाहाबाद HC में CM योगी के कार्यक्रम से नदारद मिले 40 पुलिसकर्मी, पोल खुलते ही कमिश्नर ने किया लाइन हाजिर

40 Policemen Line Hazir Prayagraj: हाईकोर्ट में सीएम योगी के कार्यक्रम में सुरक्षा व ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान लापरवाही मिलने पर कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने 40 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया।
Allahabad High Court Event Police Dereliction Of Duty
प्रयागराज में 40 पुलिसकर्मी लाइन हाजिरसोर्स- AI
Published on
Updated on

Allahabad High Court Event Police Dereliction Of Duty: इलाहाबाद हाईकोर्ट में 14 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी में लापरवाही सामने आने पर पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस आयुक्त ने ड्यूटी से अनुपस्थित मिले 40 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इन सभी की ड्यूटी कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था संभालने के लिए लगाई गई थी।

53 पुलिसकर्मियों की लगाई गई थी ड्यूटी

14 सितंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत कई जनप्रतिनिधि और विशिष्ट लोग शामिल हुए थे। कार्यक्रम को देखते हुए यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रयागराज कमिश्नरेट के विभिन्न थानों से 53 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी अलग-अलग स्थानों पर लगाई गई थी। संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात रहकर व्यवस्था संभालने के निर्देश दिए गए थे।

Allahabad High Court Event Police Dereliction Of Duty
प्रयागराज में 40 पुलिसकर्मी लाइन हाजिरसोर्स- AI

थाने से रवाना होकर पुलिस लाइन में कराई आमद

पुलिस के मुताबिक, ड्यूटी पर लगाए गए पुलिसकर्मियों ने संबंधित थानों से रवाना होकर पुलिस लाइन में आमद भी दर्ज कराई थी। इसके बाद उन्हें निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर भेजा गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने जब ड्यूटी प्वाइंट का निरीक्षण किया तो कई पुलिसकर्मी वहां मौजूद नहीं मिले। इसके बाद उनकी तलाश कराई गई।

जांच में 40 पुलिसकर्मी मिले अनुपस्थित

अधिकारियों की जांच में 53 में से 40 पुलिसकर्मी अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर नहीं मिले। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया ने जांच कराई। जांच में ड्यूटी के दौरान अनुपस्थिति और लापरवाही सामने आने के बाद 40 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करने का आदेश दिया गया।

Allahabad High Court Event Police Dereliction Of Duty
TGT-PGT Protest: पुराने पैटर्न पर अड़े अभ्यर्थी, प्रयागराज में आमरण अनशन पर बैठे छात्र; छात्रा की बिगड़ी तबीयत

पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को वीआईपी कार्यक्रमों में ड्यूटी को लेकर बरती जा रही गंभीरता से जोड़कर देखा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के दौरान निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी और यातायात व्यवस्था बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है। ड्यूटी में लापरवाही मिलने पर विभागीय स्तर पर कार्रवाई की गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com