-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Prateek Yadav Death Aparna Yadav Husband Akhilesh Yadav Brother Last Instagram Post
Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव का वो आखिरी इंस्टा पोस्ट, निधन के चंद दिनों पहले लिखा- The Sky Opened Up
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Prateek Yadav Death: सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन हो गया है। 38 वर्षीय प्रतीक अपनी फिटनेस और कारोबारी जीवन के लिए जाने जाते थे।

प्रतीक यादव, सोर्स- प्रतीक यादव इंस्टा पोस्ट स्क्रीनग्रैब
Prateek Yadav Last Social Media Post: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन हो गया। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। हालांकि वे देश के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते थे, लेकिन उन्होंने हमेशा सक्रिय राजनीति से खुद को दूर रखा। प्रतीक लखनऊ में ‘द फिटनेस प्लानेट’ नाम से एक मशहूर जिम चलाते थे और रियल एस्टेट के कारोबार से भी जुड़े हुए थे। मौत से कुछ दिन पहले अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था।
‘टॉप गन’ जैसा था आखिरी सफर, इंस्टाग्राम का आखिरी पोस्ट
सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले प्रतीक यादव का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट अब उनकी याद के तौर पर वायरल हो रहा है। करीब पांच हफ्ते पहले, 3 अप्रैल को उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे EA 300 विमान उड़ाते नजर आ रहे थे। उन्होंने अपनी इस रोमांचक उड़ान की तुलना ‘टॉप गन’ फिल्म से करते हुए लिखा था, “The engine roared, the sky opened up, and I took control”। यह पोस्ट अब उनके प्रशंसकों और करीबियों के बीच उनकी आखिरी याद बन गई है।
सम्बंधित ख़बरें
जेवर बनेगा देश का नया सोलर हब, CM योगी ने किया ऐलान; यूपी में 20,000 मेगावाट एनर्जी पैदा करने का लक्ष्य
यूपी में तीन दिन और सताएगी भीषण गर्मी, फिर होगी मॉनसून की एंट्री; IMD ने जारी किया अलर्ट
‘चांदी की ईंटे और गहने सुरक्षित’, राम मंदिर ट्रस्ट का आया पहला बयान; चंपत राय-अनिल मिश्रा को लेकर क्या कहा?
‘हिम्मत है तो इस्लाम पर…’, राम मंदिर मामले में स्वामी प्रसाद पर बरसे महंत राजू; BJP बोली- वो सनातन के विरोधी
अपर्णा यादव के साथ 10 साल के प्यार के बाद की थी शादी
प्रतीक और अपर्णा यादव की प्रेम कहानी भी काफी चर्चित रही थी। दोनों की पहली मुलाकात 2001 में एक जन्मदिन की पार्टी में हुई थी और 2011 में उन्होंने इटावा के सैफई में धूमधाम से लव मैरिज की थी। इस विवाह समारोह में अमिताभ बच्चन जैसी दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं। प्रतीक और अपर्णा की दो बेटियां हैं। पिछले कुछ समय से उनके रिश्तों में अनबन की खबरें भी उड़ी थीं, लेकिन मार्च में परिवार के साथ उनकी आइसलैंड यात्रा की तस्वीरों ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया था।
यह भी पढ़ें: मुलायम के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, निभाया पिता से किया वो ‘वादा’, क्या है सियासी विरासत का अनसुना अध्याय
अस्पताल लाए जाने के समय उनकी स्थिति अत्यंत गंभीर थी और डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। परिवार की ओर से फिलहाल कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन उनके आवास पर समर्थकों और शुभचिंतकों का जुटान शुरू हो गया है। प्रतीक का इस तरह अचानक चले जाना यादव परिवार और उनके चाहने वालों के लिए अपूरणीय क्षति है।
Prateek yadav death aparna yadav husband akhilesh yadav brother last instagram post
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का रिश्ता टूटा, एक साल से रह रहे थे अलग, एक्ट्रेस ने खुद की तलाक की पुष्टि
Jun 27, 2026 | 10:42 PMसेशेल्स में PM मोदी का जलवा! कार डिप्लोमेसी से भारतीय संस्कृतिक की झलक तक, तस्वीरों में देखें- PHOTOS
Jun 27, 2026 | 10:41 PMमहाराष्ट्र TET पेपर लीक पर सियासी संग्राम: अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई
Jun 27, 2026 | 10:38 PMक्या BJP में शामिल होंगी TMC सांसद महुआ मोइत्रा, पार्टी में टूट की खबरों के बीच खुद बताईं मन की बात
Jun 27, 2026 | 10:38 PMHomemade Uttapam: हर सुबह एक जैसा नाश्ता क्यों? आज ट्राई करें साउथ इंडियन डिश उत्तपम की बेहतरीन रेसिपी
Jun 27, 2026 | 10:31 PM18,000 फीट से दादा ने लगाई स्काईडाइव, पोते संग ऑस्ट्रेलिया में दिखाया ऐसा जज्बा कि इंटरनेट कर रहा सलाम
Jun 27, 2026 | 10:30 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की खबरों के बीच राखी सावंत ने ली चुटकी, बोलीं- चौथी शादी के लिए मैं तैयार हूं
Jun 27, 2026 | 10:04 PMवीडियो गैलरी

कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM
Strait of Hormuz में फिर भड़की आग! ताख पर संघर्षविराम,क्या शुरू होने वाली है नई जंग?, Video
Jun 27, 2026 | 04:30 PM
पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM














