Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘हे मां गंगा अगर सेवा में कुछ कमी रह गई हो तो माफ करना’, पीएम मोदी ने महाकुंभ पर लिखा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर महाकुंभ के समापन पर विचार व्यक्त करते हुए इसे "एकता का महायज्ञ" बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स एक ब्लॉग का लिंक शेयर किया है। जिसे उन्होंने महाकुंभ पर लिखा है।

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: Feb 27, 2025 | 01:51 PM

पीएम नरेंद्र मोदी -फोटो सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर महाकुंभ के समापन पर विचार व्यक्त करते हुए इसे “एकता का महायज्ञ” बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में पीएम मोदी ने प्रयागराज में 45 दिनों तक चले आयोजन में जुटे 140 करोड़ देशवासियों की जबरदस्त एकता पर अपनी हैरानी जताई।

पीएम मोदी ने लिखा “महाकुंभ का समापन हो गया है…एकता का महायज्ञ पूरा हो गया है। प्रयागराज में एकता के महाकुंभ में 45 दिनों तक जिस तरह से 140 करोड़ देशवासियों की आस्था एक साथ आई, एक ही समय में, एक उत्सव में शामिल हुई, वह अभिभूत करने वाला है! महाकुंभ के समापन के बाद मेरे मन में जो विचार आए, उन्हें मैंने कलमबद्ध करने का प्रयास किया है…” उन्होंने आगे “एकता का महाकुंभ, युग परिवर्तन की ध्वनि” शीर्षक से अपने ब्लॉग का लिंक साझा किया, जहां उन्होंने अपने विचारों को विस्तार से बताया है।

राष्ट्र की चेतना के जागरण का प्रतीक

सम्बंधित ख़बरें

गजब हो गया… मोदी ने विपक्षी दलों का जताया आभार, मेरठ में क्या-क्या बोले मोदी?

राहुल गांधी पर मोदी का हमला…पीएम बनना चाहते हो तो लोगों के दिल जीतो, रैपिड मेट्रो रेल का किया उद्घाटन

‘मन की बात’ के दौरान PM मोदी ने T20 वर्ल्ड कप का क्यों किया जिक्र? भारतीय खिलाड़ियों के लिए कही ये बात

मेरठ से दिल्ली अब सिर्फ 55 मिनट में, PM मोदी और CM योगी आज दिखाएंगे मेट्रो को हरी झंडी

ब्लॉग में पीएम मोदी ने इस आयोजन को राष्ट्र की चेतना के प्रतीकात्मक जागरण के रूप में वर्णित किया, जो सदियों की गुलामी के अंत और एक नए युग के उदय का प्रतीक है। मोदी ने लिखा “महाकुंभ समाप्त हो गया। एकता का महायज्ञ समाप्त हो गया। जब किसी राष्ट्र की चेतना जागृत होती है, जब वह सैकड़ों वर्षों की गुलामी की मानसिकता की सभी बेड़ियों को तोड़ देती है और नई चेतना के साथ हवा में सांस लेना शुरू करती है, तो ऐसा ही दृश्य दिखाई देता है, जैसा हमने 13 जनवरी से प्रयागराज में एकता के महाकुंभ में देखा।”

140 करोड़ देशवासियों की आस्था एकत्रित हुई

आगे उन्होंने लिखा कि “22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान, मैंने ईश्वर की भक्ति के माध्यम से देशभक्ति के बारे में बात की थी। प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान सभी देवी-देवता एकत्र हुए, संत-महात्मा एकत्र हुए, बच्चे-बूढ़े एकत्र हुए, महिलाएं-युवा एकत्र हुए और हमने देश की जागृत चेतना देखी। यह महाकुंभ एकता का महाकुंभ था, जहां 140 करोड़ देशवासियों की आस्था एक ही समय में इस एक उत्सव के माध्यम से एकत्रित हुई, ऐसा ब्लॉग में लिखा है।

श्रृंगवेरपुर धाम का भी किया जिक्र

पीएम ने कहा कि यह उत्सव हमें एकता और सद्भावना की प्रेरणा देता है। उन्होंने लिखा, “पवित्र नगरी प्रयागराज के इस क्षेत्र में एकता, सद्भावना और प्रेम का पवित्र क्षेत्र श्रृंगवेरपुर भी है, जहां भगवान श्री राम और निषादराज का मिलन हुआ था। उनके मिलन की वह घटना भी हमारे इतिहास में भक्ति और सद्भावना के संगम की तरह है। प्रयागराज का यह तीर्थ आज भी हमें एकता और सद्भावना की प्रेरणा देता है।”

“हर श्रद्धालु उर्जा और उत्साह से भर रहा है”

उन्होंने कहा, “पिछले 45 दिनों से मैं हर रोज देख रहा हूं कि कैसे देश के कोने-कोने से लाखों लोग संगम तट की ओर बढ़ रहे हैं। संगम पर स्नान करने की भावना की लहर बढ़ती जा रही है। हर श्रद्धालु बस एक ही चीज के मूड में है- संगम पर स्नान करना। मां गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम हर श्रद्धालु को उत्साह, ऊर्जा और आस्था से भर रहा है।”

महाकुंभ पर रिसर्च

पीएम ने कहा कि “प्रयागराज में आयोजित यह महाकुंभ आधुनिक युग के प्रबंधन पेशेवरों, नियोजन और नीति विशेषज्ञों के लिए नए अध्ययन का विषय बन गया है। आज पूरे विश्व में इतने बड़े आयोजन की कोई तुलना नहीं है, ऐसा कोई दूसरा उदाहरण नहीं है। पूरी दुनिया आश्चर्यचकित है कि कैसे इतनी बड़ी संख्या में करोड़ों लोग एक नदी के किनारे, त्रिवेणी संगम पर एकत्रित हुए। इन करोड़ों लोगों को न तो कोई औपचारिक निमंत्रण मिला था और न ही आने के समय के बारे में कोई पूर्व सूचना। लोग बस महाकुंभ के लिए निकल पड़े…और पवित्र संगम में डुबकी लगाकर धन्य हो गए। मैं वो तस्वीरें नहीं भूल सकता…मैं स्नान के बाद अपार खुशी और संतुष्टि से भरे उन चेहरों को नहीं भूल सकता।

प्रधानमंत्री ने सेवाओं में कमी के लिए क्षमा मांगी
प्रधानमंत्री ने “माँ गंगा, माँ यमुना, माँ सरस्वती” के साथ-साथ लोगों से, जिन्हें उन्होंने भगवान का रूप बताया, सेवाओं में किसी भी कमी के लिए क्षमा मांगी। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी व्यवस्था करना आसान नहीं था। महाकुंभ में भगदड़ के दौरान कम से कम 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जिसमें देश भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे। उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा है कि 13 जनवरी को महाकुंभ शुरू होने के बाद से प्रयागराज में 65 करोड़ से अधिक लोग पवित्र स्थल पर आए हैं।

Pm narendra modi wrote a block on maha kumbh apologized

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 27, 2025 | 01:51 PM

Topics:  

  • Mahakumbh 2025
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.