'सदियों का दर्द आज शांत हो रहा है...', राम मंदिर ध्वजारोहण के बाद बोले PM मोदी

Ayodhya Ram Mandir Flag Hoisting: प्रधानमंत्री मोदी ने आज पवित्र श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर औपचारिक रूप से भगवा ध्वज फहरा दिया है। इस मौके पर पीएम ने ढेरों बातें कहीं।
narendra modi at ram mandir
राम मंदिर ध्वजारोहण के बाद बोले PM मोदी, फोटो- IANS
Published on
Updated on

PM Modi at Ayodhya Ram Mandir: पीएम नरेन्द्र मोदी राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहरा दिया है। पीएम मोदी ने ध्वजारोहण के बाद कहा, "आज संपूर्ण भारत, संपूर्ण विश्व राम-मय है। हर राम भक्त के हृदय में द्वितीया संतोष है। असीम कृतज्ञता है। अपार अलौकिक आनंद है। सदियों के घाव भर रहे हैं। सदियों की वेदना आज विराम पा रही है। सदियों का संकल्प आज सिद्धि को प्राप्त हो रहा है।" आज उस यज्ञ की पूर्णाहुति है जिसकी अग्नि 500 ​​वर्ष तक प्रज्वलित रही आज, भगवान राम की ऊर्जा इस धर्म ध्वजा के रूप में भव्य राम मंदिर के शिखर पर स्थापित है।''

पीएम मोदी ने कहा, "आज पूरा भारत और विश्व राममय है। हर रामभक्त के हृदय में अपूर्व संतोष है। असीम कृतज्ञता है। अथाह अलौकिक आनंद। सदियों के घाव भर रहे हैं। सदियों का दर्द आज शांत हो रहा है। सदियों का संकल्प आज पूरा हो रहा है। आज उस यज्ञ की पूर्णाहुति है जिसकी अग्नि 500 ​​वर्षों तक प्रज्वलित रही।"

सदियों के घाव अब भर रहे हैं: पीएम मोदी

ध्वजारोहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि यह धर्म ध्वज दूर से ही श्री राम के दर्शन कराएगा। उन्होंने कहा कि सदियों के घाव अब भर रहे हैं। 25 नवंबर का यह ऐतिहासिक दिन हमारी विरासत पर गर्व करने का एक और अद्भुत अवसर लेकर आया है। यह ध्वज सत्य की विजय का प्रतीक है।राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण के पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पूरा विश्व राममय हो चुका है। हर रामभक्त के हृदय में संतोष और अपार अलौकिक आनंद व्याप्त है।

ध्वज संघर्ष से सृजन तक की गाथा है: पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि सदियों की वेदना आज समाप्त हो रही है। सदियों पुराना संकल्प अब सिद्धि प्राप्त कर रहा है।पीएम मोदी ने ध्वजारोहण के बाद कहा कि यह ध्वज सपनों के साकार होने का रूप है। यह ध्वज सत्य की जीत का प्रतीक है। यह ध्वज संघर्ष से सृजन तक की गाथा है।

पीएम मोदी ने किसे दिया धन्यवाद?

पीएम मोदी ने कहा, "हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि जो लोग मंदिर में आने में असमर्थ हैं और फिर भी दूर से मंदिर के ध्वज को प्रणाम करते हैं, उन्हें भी वही पुण्य प्राप्त होता है। यह ध्वज दूर से ही रामलला की जन्मभूमि के दर्शन कराएगा और आने वाले युगों-युगों तक भगवान श्री राम के आदेशों और प्रेरणाओं को सभी मानव जाति तक पहुंचाएगा। मैं इस अविस्मरणीय क्षण पर दुनिया भर के करोड़ों राम भक्तों को हार्दिक बधाई देता हूं। मैं आज सभी रामभक्तों को नमन भी करता हूं। मैं राम मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। मैं राम मंदिर निर्माण में शामिल प्रत्येक श्रमिक, कारीगर, योजनाकार, वास्तुकार और कार्यकर्ता को बधाई देता हूं।"

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com