लॉरेंस विश्नोई का डर या कोई सियासी खेल…पवन सिंह ने छोड़ा बिहार, UP में बनाया नया आशियाना
Pawan Singh New Home: पवन सिंह अपनी मां के साथ लखनऊ के नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। नए साल पर उन्होंने भगवान की पूजा करके नए घर में प्रवेश किया।
- Written By: अर्पित शुक्ला
पवन सिंह ने मां के साथ छोड़ा बिहार (Image- Social Media)
Pawan Singh News: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह बिहार छोड़कर लखनऊ में शिफ्ट हो गए हैं। नए साल के मौके पर उन्होंने अपनी मां के साथ लखनऊ स्थित अपने आलीशान घर में गृह प्रवेश किया। इस दौरान उनके साथ सुरक्षा गार्ड भी मौजूद था।
गृह प्रवेश से पहले पवन सिंह ने सोसाइटी के मंदिर में जाकर भगवान की पूजा की और मां के साथ आशीर्वाद लिया। इसके बाद विधि-विधान से नए घर में प्रवेश किया गया। पवन सिंह ने मां के साथ पूजा-पाठ का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया। उन्होंने लिखा “हमारा पूरा भोजपुरिया संसार, हमारा हिंदुस्तान हमेशा मुस्कुराता रहे। आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। जय माता दी।”
पवन सिंह को मिली थी धमकी
गौरतलब है कि 14 दिसंबर को पवन सिंह को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ किसी मंच को साझा न करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद प्रशासन ने उनकी सुरक्षा और कड़ी कर दी। पवन सिंह ने नए साल की शुरुआत लखनऊ से की है और फैंस उनका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जन्म दर के मामले में देश के ये 6 राज्य हैं सबसे आगे, दिल्ली की रैंक जानकर हो जाएंगे हैरान
पटना हाईकोर्ट को मिलेगी पहली महिला चीफ जस्टिस, जानें कौन हैं सिक्किम की बेटी मीनाक्षी मदन राय
बिहार की ‘मुखिया दीदी’ का तेजस्वी से मोहभंग, रितु जायसवाल अब थामेंगीं बीजेपी का दामन, बदलेगा सियासी समीकरण!
जीतन राम मांझी पर लाइव कार्यक्रम में हमला, बाल-बाल बची जान; सुरक्षाकर्मियों ने दो हमलावरों को पकड़ा
अब तक पवन सिंह लखनऊ आते-जाते रहते थे, लेकिन अब उन्होंने मां के साथ नए घर में प्रवेश कर स्थायी रूप से यहीं रहने का फैसला किया है। नए साल पर उन्होंने भगवान भोलेनाथ की पूजा की और देश व भोजपुरी समाज के कल्याण के लिए प्रार्थना भी की।
पवन सिंह का नया घर कहां है?
पवन सिंह का यह नया घर लखनऊ के पॉश इलाके सुशांत गोल्फ सिटी में स्थित है। वह भोजपुरी सिनेमा के सफल अभिनेताओं में गिने जाते हैं। उनके हलफनामे के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 16.75 करोड़ रुपये से अधिक है। अचल संपत्ति की बात करें तो उनके पास मुंबई में चार फ्लैट हैं। इसके अलावा बिहार के आरा में पैतृक घर और पटना में भी उनकी प्रॉपर्टी है। आरा वाले घर में उनका पूरा परिवार साथ रहता है, जहां वह अक्सर समय बिताने जाते हैं।
सियासी हलचल तेज
बिहार चुनाव में मिली बंपर जीत के बाद भाजपा को जोश हाई है। बीजेपी अभी से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लग गई है। वहीं पवन सिंह के स्थाई तौर पर उत्तर पर्देश में शिफ्ट होने के बाद सियासी गलियारों में कयासों का बाजार गर्म है। बिहार में पवन सिंह खुद तो चुनाव नहीं लड़े लेकिन स्टार प्रचारक के तौर पर बाजपा के लिए तुरुप का इक्का साबित हुए। वहीं 2027 चुनाव से पहले उनका लखनऊ में शिफ्ट होना बड़ा राजनीतिक संकेत दे रहा है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो भाजपा यूपी चुनाव में पवन सिंह को उम्मीदवार बना सकती है। हालांकि पार्टी या पवन सिंह की ओर से इसको लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस आलाकमान ने चुनाव लड़ने की रणनीति में किया बड़ा बदलाव, बागी नेताओं के लिए बनाया ‘चक्रव्यूह’
पत्नी ज्योति फिर बिगाड़ेंगी खेल?
बता दें कि बिहार चुनाव के बीच इसी लखनऊ वाले फ्लैट में पहले उनकी पत्नी ज्योति सिंह से जुड़ा विवाद भी सामने आया था। 5 अक्टूबर को ज्योति सिंह उनसे मिलने यहां पहुंची थीं। दोनों के बीच करीब डेढ़ घंटे बातचीत हुई, जिसके बाद पवन सिंह वहां से चले गए, जबकि ज्योति वहीं रहीं। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। उस दौरान ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो भी साझा किया था।
