- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Owaisi Compared Fatehpur Tomb Dispute To Babri Incident
बाबरी विध्वंस-2.0! ओवैसी बोले ऐसा लग रहा 1992 लौट रहा; मकबरे पर चढ़ाई…सियासत गर्मायी-Video
- Written By: Saurabh Pal
Asaduddin Owaisi News: फतेहपुर में मकबरे पर हिंदू संगठनों द्वारा चढ़ाई की तुलना असदुद्दीन ओवैसी ने 1992 के बाबरी विध्वंस से की है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगा 1992 में लौट आया है।

असदुद्दीन ओवैसी, योगी आदित्यनाथ (फोटो-नवभारत डिजाइन)
UP News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में हिंदू संगठनों द्वारा एक मकबरे पर धावा बोल दिया गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों के जहन में बाबरी विध्वंस की याद एक बार फिर ताजा हो गई। क्योंकि घटना कुछ उसी प्रकार घटित हुई। कथित वोट चोरी पर चल रही सियासत ने सांप्रदायिक रंग ले लिया। मंगलवार को यूपी विधानसभा में समाजवादी पार्टी के विधायकों ने जमकर बवाल काटा और सरकार पर दंगाईयों का साथ देने का आरोप लगाया।
अब इस मामले में AIMIM प्रमुख व हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री हो गई है। उन्होंने यूपी की भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा ने देश में नफरत का माहौल बना दिया है। खास तौर पर उत्तर प्रदेश में दंगाइयों को खुली छूट दी गई है। उन्होंने कहा कि मुसमानों से जुड़े ऐतिहासिक स्थल पर कभी भी कोई भी उठ कर अपना दावा कर सकता है।
ऐसा लगा 1992 लौट रहाः ओवैसी
फतेहपुर में अब्दुल समद मकबरे पर हिंदू संगठनों द्वारा चढ़ाई कर भगवा झंडा फहराने की तुलना ओवैसी ने 1992 में हुए बाबरी मस्जिद विध्वंस से की। हैदराबाद सांसद ने कहा कि यह सब पुलिस की निगरानी में हो रहा है। पुलिस मूक दर्शक बनी सब कुछ देख रही है। उन्होंने कहा सरकार ने आंखे मूद ली है। पुलिस के सामने मकबरे पर कब्रों को तोड़ा जा रहा है। मकबरे के अंदर घुस रहे हैं। यही अगर मुस्लिम होते तो क्या होता? मजहब को राजनीतिक विचारधारा को देख कर कानून का इस्तेमाल किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
International Potato Day: बदल रहा आलू का विज्ञान, दिल खोलकर डाइबिटिक मरीज भी खा सकेंगे ये आलू
उत्तर प्रदेश में महंगी हुई बिजली, उपभोक्ताओं को लगा बड़ा झटका, इतने प्रतिशत बढ़े दाम
SIR हमारी जिंदगी और मौत का मसला! तेलंगाना में ओवैसी ने जनता से की अपील, बोले- देश में हमारी पहली पार्टी…
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
मुसलमानों को किया जा रहा टारगेटः ओवैसी
औवेसी ने आगे कहा कि ये मुसलमानों के खिलाफ नफरत और उन पर अत्याचार की कोशिश का एक उदाहरण है। ऐसा लगा जैसे 1992 (बाबरी मस्जिद विंध्वस) लौट रहा हो। यह कानून का उल्लंघन है। आपकी आस्था किसमें है। आपकी आस्था न कानून में है और न ही प्रदेश में शांति बनाए रखने की है। आप को तो सिर्फ एक तरीका आता है। चाहे असम हो या यूपी हो हर जगह मुसमानों को टारगेट किया जाए। बुलडोजर चलाया जाए या फिर मस्जिदों, दरगाहों पर हमला किया जाए और कह दिया जाए की यह विवादित है।
#WATCH | दिल्ली: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर की घटना पर AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “भाजपा ने देश में नफरत का माहौल बनाया है और खासतौर पर उत्तर प्रदेश में खुली छूट दी गई है कि मुसलमानों से जुड़े किसी भी ऐतिहासिक स्थल पर दावा कर सकते हैं… ये सब राज्य पुलिस की निगरानी में हो… pic.twitter.com/eXorUfR6VR — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 12, 2025
जब उग्र भीड़ ने मकबरे पर बोल दिया धावा
गौरतलब है कि फतेहपुर के डाक बंगला चौराहे के पास स्थित अब्दुल समद मकबरे पर सोमवार को बजरंग दल और हिंदू महासभा सहित अन्य हिंदू संगठनों के करीब 2000 कार्यकर्ताओं ने चढ़ाई कर दी। पुलिस के सामने उग्र भीड़ ने वहां की कब्रें तोड़ी, उस पर भगवा झंडा लहराया। साथ ही मकबरे पर चढ़ कर एक युवक भगवा झंडा लगा दिया।
1992 rerun? Situation tense in Fatehpur district of Uttar Pradesh. Members of right wing group armed with lathies have stormed into premises of a “disputed” structure. While one group claims it is there religious shrine, a strong mob of the right wing groups had already… pic.twitter.com/ERyUWXUd4N — Piyush Rai (@Benarasiyaa) August 11, 2025
ये भी पढ़ें-फतेहपुर में हिंदू-मुस्लिम आमने-सामने, मकबरा तोड़े जाने पर जमकर हुआ बवाल, पथराव
इलाके में तनावपूर्ण माहौल
घटना के बाद से आस-पास के इलाके में तनाव पूर्ण माहौल है। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। वहीं हिंदू संगठनों का कहना है कि एक हजार साल पहले यहां मंदिर था। वहीं मुस्लिम पक्ष के लोगों को कहना है कि जब से हम लोग देख रहे हैं यहां मकबरा ही है। यह हमारी आस्था का प्रतीक है।
Owaisi compared fatehpur tomb dispute to babri incident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
प्यार से बुलाया, फिर जाल में फंसा लिया! ‘डोगेश भाई’ का वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
May 30, 2026 | 06:39 PMऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
May 30, 2026 | 06:32 PMभोजशाला की माँ वाग्देवी प्रतिमा को भारत लाने की कवायद तेज, मूर्ति वापस लाने के लिए धार सांसद ने लिखा पत्र
May 30, 2026 | 06:31 PMगुरुग्राम की सड़कों पर दौड़ा AC ऑटो, वीडियो देख लोग बोले- ये तो तीन पहियों वाली कार है
May 30, 2026 | 06:30 PMदिल्ली-NCR में इमरजेंसी अलर्ट! मौसम विभाग ने दी भीषण बारिश-तूफान की चेतावनी, अचानक मोबाइल पर बजने लगा सायरन
May 30, 2026 | 06:28 PMनर्मदापुरम कलेक्टर और एसपी का अनोखा अंदाज, अधिकारियों संग बैलगाड़ी से पहुंचे गांव, खेला गिल्ली-डंडा
May 30, 2026 | 06:26 PMपहली बार लाइव सिंगिंग करेंगी Hema Malini, ‘ड्रीम गर्ल्स डायमंड जुबली कॉन्सर्ट’ में दिखेगा नया अंदाज
May 30, 2026 | 06:24 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














