Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अराजकता का माहौल बनाना चाहते हैं विपक्षी दल : स्वतंत्र देव सिंह

  • Written By: अमित बोरकर
Updated On: Oct 24, 2020 | 05:28 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विरोधी दल हिंसा और अराजकता को बढ़ावा देकर राज्य में अस्थिरता पैदा कर अनिश्चितता का माहौल बनाना चाहते हैं। भाजपा द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को जौनपुर जिले के मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में किसान चौपाल में उपस्थित किसानों को संबोधित किया। 

बयान के अनुसार सिंह ने आरोप लगाया, “उत्तर प्रदेश को जाति-धर्म की राजनीति में बांट कर अपनी-अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने वाले दलों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में अपराध मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त और सुशासन की सरकार रास नहीं आ रही है, इसीलिए वे हिंसा और अराजकता को बढ़ावा देकर राज्य में अस्थिरता पैदा कर अराजकता का वातावरण बनाना चाहते हैं।” उन्‍होंने कहा कि जिन लोगों के एजेंडे में कभी भी गांव-गरीब, किसान और नौजवान नहीं थे, वही लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्‍व वाली भाजपा की सरकारों द्वारा किसानों के लिए किये जा रहे कल्‍याणकारी कार्यों से बेचैन हो उठे हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया, ”कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी जैसे दलों ने अपनी सत्ता में किसान हितों की अनदेखी करते हुए केवल बिचौलियों और दलालों की चिंता की । अब यही दल मोदी-योगी के नेतृत्‍व में चल रही सरकारों द्वारा किसान के हित में लिए जा रहे फ़ैसलों का विरोध कर रहे हैं । ऐसे दलों के नेताओं को अन्नदाता किसानों के दर्द से कोई लेना देना नहीं है।” उन्‍होंने कहा कि कुछ दल यह कह रहे हैं कि अगर वे सत्‍ता में आये तो जम्‍मू-कश्‍मीर में धारा 370 और 35ए की बहाली करेंगे लेकिन ऐसी सोच रखने वालों के मंसूबों को कभी जनता पूरा नहीं होने देगी। 

सम्बंधित ख़बरें

संसद तक पहुंचा ‘सरके चुनर तेरी’ का विवाद, बैन के बाद अश्विनी वैष्णव ने संविधान का हवाला देकर दिया करारा जवाब

मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी कर्नल पुरोहित की बड़ी जीत, रिटायरमेंट पर लगी रोक; अब प्रमोशन और बकाया हक की बारी

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों का संकट: 2021 से अब तक 500 से अधिक लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन

MS धोनी नहीं CSK में संजू सैमसन संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी, पूर्व दिग्गज ने बताया ये खास प्लान

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने शनिवार को बताया कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह 27 अक्‍टूबर को कानपुर की घाटमपुर और उन्‍नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट पर भाजपा उम्‍मीदवार के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। (एजेंसी)

Opposition parties want to create an atmosphere of anarchy swatantra dev singh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 24, 2020 | 05:28 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.