Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रेलवे पेंशनभोगियों की मौज! DR में 2% की बढ़ोतरी का ऐलान, जानें 1 जनवरी से कितनी बढ़ जाएगी आपकी पेंशन

Indian Railway DR: रेल मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, डियरनेस रिलीफ में बढ़ोतरी का यह फैसला पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग के 24 अप्रैल 2026 के ऑफिस मेमोरेंडम के आधार पर लागू किया गया है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: May 11, 2026 | 11:03 PM

(कॉन्सेप्ट फोटो-AI)

Follow Us
Close
Follow Us:

Indian Railway Increased DR: आठवें वेतन आयोग की इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों के बीच रेलवे पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स के लिए राहत की खबर है। दरअसल, केंद्र सरकार ने महंगाई को देखते हुए डियरनेस रिलीफ (DR) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद रेलवे पेंशनर्स को अब 60% डीआर मिलेगा, जो पहले 58% मिल रहा था।

बता दें कि यह बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2016 से लागू रहेगी, यानी पेंशनर्स को एरियर का फायदा भी मिल सकता है। इस फैसले से लाखों सेवानिवृत रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारों की मंथली इनकम में बढ़ोतरी होगी, जिससे बढ़ती महंगाई में उन्हें थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

रेलवे पेंशनर्स को 2% की रिलीफ

रेल मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, डियरनेस रिलीफ में बढ़ोतरी का यह फैसला पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग के 24 अप्रैल 2026 के ऑफिस मेमोरेंडम के आधार पर लागू किया गया है। सरकार की ओर से कहा गया है कि महंगाई दर को देखते हुए पेंशनर्स को अतिरिक्त राहत देना जरूरी था, ताकि उनकी खरीद क्षमता बनी रहे। 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार DR और DA की गणना की जाती है और उसी फॉर्मूले के आधार पर इस बार भी 2% की बढ़ोतरी की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

Gold Price: केरल से बंगाल तक, देश के इन राज्यों में मिलता है सबसे सस्ता सोना; जानें कीमतों में अंतर की वजह

पुणे की दिग्गज कंपनी Adinath Agro अब बनी Adinova; सुरभि और विन सॉस के साथ नई पहचान से बाजार में मचाएगी धूम

महाराष्ट्र के अनिल कुमार गायकवाड़ बने IRF इंडिया के नए अध्यक्ष, वैश्विक मंच पर बढ़ेगा भारत का कद

नागपुर रेलवे ट्रैक घटना: ट्रेन के सामने कूदकर 2 अज्ञात युवकों ने दी जान, पहचान में जुटी पुलिस

पेंशनर्स की मंथली आय कितनी बढ़ेगी?

अब पेंशनर्स और उनके परिवार के मन में सवाल उठ रहा होगा कि इस फैसले के बाद उनकी मासिक पेंशन में कितना बदलाव होगा? आइए इसको उदाहरण के जरिए समझते हैं। मान लीजिए, अगर किसी पेंशनर की बेसिक पेंशन 10,000 रुपये है, तो पहले के 58% DR के हिसाब से उसे कुल 15,800 रुपये मिल रहे थे। अब 60% DR लागू होने के बाद उसकी कुल पेंशन 16,000 रुपये हो जाएगी, यानी हर महीने 200 रुपये का अतिरिक्त फायदा मिलेगा। इसी तरह अगर किसी की बेसिक पेंशन 50,000 रुपये है, तो उसे हर महीने करीब 1,000 रुपये ज्यादा मिलेंगे। जितनी अधिक बेसिक पेंशन होगी, उतना ज्यादा फायदा मिलेगा।

बेसिक पेंशन 58% DR के बाद पेंशन 60% DR के बाद पेंशन मासिक बढ़ोतरी
₹10,000 ₹15,800 ₹16,000 ₹200
₹20,000 ₹31,600 ₹32,000 ₹400
₹30,000 ₹47,400 ₹48,000 ₹600
₹40,000 ₹63,200 ₹64,000 ₹800
₹50,000 ₹79,000 ₹80,000 ₹1,000
₹60,000 ₹94,800 ₹96,000 ₹1,200
₹70,000 ₹1,10,600 ₹1,12,000 ₹1,400

सरकार पर बढ़ेगा 6,791 करोड़ का बोझ

सरकार के इस फैसले का असर सिर्फ रेलवे पेंशनर्स तक सीमित नहीं है। केंद्र सरकार के करीब 68 लाख से ज्यादा पेंशनर्स और 50 लाख से अधिक कर्मचारियों को DA और DR बढ़ोतरी का फायदा मिलेगा। वित्त मंत्रालय के अनुसार, इस फैसले से सरकारी खजाने पर सालाना लगभग 6,791 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। हालांकि, सरकार का मानना है कि यह कदम जरूरी है, क्योंकि महंगाई लगातार आम लोगों की जेब पर असर डाल रही है।

पिछले कुछ महीनों में खाने-पीने की चीजों, दवाइयों, ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा के खर्चों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में पेंशनर्स, जिनकी आय सीमित होती है, उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। DR बढ़ने से उन्हें महंगाई से थोड़ी राहत मिलेगी और मासिक खर्च संभालने में मदद मिलेगी। खासकर बुजुर्ग पेंशनर्स के लिए यह फैसला काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि उनकी आय का बड़ा हिस्सा मेडिकल और घरेलू जरूरतों पर खर्च होता है।

यह भी पढ़ें: Gold Price: केरल से बंगाल तक, देश के इन राज्यों में मिलता है सबसे सस्ता सोना; जानें कीमतों में अंतर की वजह

जनवरी 2026 से लागू होगी DR राशि

सरकार की ओर से यह भी साफ किया गया है कि बढ़ी हुई DR राशि जनवरी 2026 से लागू होगी, इसलिए कई पेंशनर्स को एरियर का भुगतान भी मिल सकता है। अब सभी की नजर आगे आने वाले 8वें वेतन आयोग और भविष्य में होने वाली DA-DR बढ़ोतरी पर टिकी हुई है।

Indian railway announced 2 percent hike of dearness relief form 1 january 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 11, 2026 | 11:03 PM

Topics:  

  • Business News
  • Indian Railway
  • Salary Hike

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.