95% अपराधी यादव समाज से होते हैं… ओपी राजभर का अखिलेश पर भीषण हमला, सपा को बताया कौरवों की सभा
OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। जानिए क्या कहा।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
ओपी राजभर और अखिलेश यादव (फाइल फोटो), सोर्स- Designed by AI Tool
OP Rajbhar vs SP PDA: उत्तर प्रदेश की राजनीति में जुबानी जंग तेज हो गई है। सुभासपा नेता ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को घेरते हुए कई विवादित और गंभीर बयान दिए हैं। यह विवाद चंदौली में सपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल पर हुए हमले और जौनपुर में हुए पुलिस एनकाउंटर के बाद और गरमा गया है।
ओपी राजभर ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि 95 प्रतिशत अपराधी यादव समाज से आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों को संरक्षण देना और जाति देखकर राजनीति करना सपा का पुराना कल्चर रहा है। राजभर ने बाराबंकी और मऊ की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन मामलों में यादव जाति के आरोपी शामिल थे, फिर भी अखिलेश यादव ने चुप्पी साधे रखी।
गार्गी सिंह पटेल हमला मामले पर कसा तंज
चंदौली में सपा की ही महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल पर उनके घर में घुसकर हुए हमले को लेकर राजभर ने अखिलेश यादव को ‘कौरवों’ की याद दिलाई। गार्गी पटेल के बाल खींचकर घसीटा गया और लात-घूंसों से पीटा गया, लेकिन सपा का ‘रेड कैप गैंग’ तमाशा देखता रहा। सपा में न प्रजापति समाज सुरक्षित है और न ही कुर्मी।
सम्बंधित ख़बरें
नौसेना की वीरता और आधुनिक शक्ति का प्रतीक बनेगी ‘Naval Shaurya Vatika’, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे उद्घाटन
मिशन से फैशन बनी पत्रकारिता: ‘उदंत मार्तंड’ से डिजिटल युग तक के सफर का विश्लेषण, पढ़ें ये खास लेख
बेटी हाथ जोड़ती रही, महिला नेता को लोहे की रॉड से पीटते रहे SP के लीडर, सीसीटीवी VIDEO आया सामने, मचा बवाल!
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला की 7 साल की सजा रद्द, अब जेल से होंगे रिहा? 2 पासपोर्ट मामले में मिली राहत
ओम प्रकाश राजभर-
जौनपुर में 23 मुकदमें लिखे गये रवि यादव के खिलाफ, अखिलेश यादव उसे बहुत शरीफ बता रहे हैं।#RRvsGT pic.twitter.com/ltemblfnzt — Suneelkumar pathak (@suneelkumarp413) May 30, 2026
अखिलेश यादव की तुलना दुर्योधन से करते हुए ओपी राजभर ने कहा कि जैसे महाभारत में द्रौपदी का अपमान होने पर योद्धा चुप थे, वैसे ही सपा में हो रहा है। उन्होंने भविष्यवाणी की कि अखिलेश का भाग्य भी कौरवों की तरह ही होगा।
अरे भाई @yadavakhilesh जी, अभी पिछड़ा वर्ग की सपा महिला विधायक से मारपीट पर आपकी चुप्पी बरकरार ही थी कि अब चंदौली में आपकी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल को घर में घुसकर बाल पकड़कर घसीटा गया…आप ही के स्वजातीय सपाई गुंडों द्वारा लात-घूसों से पीटा गया… टेबल उठाकर सिर… — Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) May 29, 2026
पिछड़ों का हक केवल दरी बिछाना?
राजभर ने अखिलेश के PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नारे पर सवाल उठाते हुए कहा कि सपा में गैर-यादव पिछड़ों की भूमिका केवल झंडा ढोने, दरी बिछाने और वोट देने तक सीमित है। उन्होंने आरोप लगाया कि सम्मान, सुरक्षा और सत्ता में पहला दावा केवल एक ही जाति (यादव) का रहता है। उन्होंने पूछा कि क्या अपनी ही महिला जिलाध्यक्ष को सुरक्षित न रख पाना ही सपा का सामाजिक न्याय है?
यह भी पढ़ें: अवैध घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, भारत सरकार ने बांग्लादेश को सौंपी 2,680 से ज्यादा लोगों की लिस्ट, मांगा जवाब
एनकाउंटर पर भी सियासत
हाल ही में जौनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए रवि यादव के मामले पर भी राजभर ने अखिलेश को घेरा। अखिलेश यादव ने इसे ‘फर्जी एनकाउंटर’ बताया था, जिस पर पलटवार करते हुए राजभर ने कहा कि जिस आरोपी के समर्थन में विपक्ष खड़ा है, उस पर हत्या और लूट के 23 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब आरोपी अपनी जाति का होता है, तो अखिलेश उसे बचाने के लिए पूरी ताकत लगा देते हैं।
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भी किया पोस्ट
मामले में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भी पोस्ट करते हुए कहा कि चंदौली में सपा की महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल के साथ सपा के गुंडों द्वारा की गई मारपीट ने समाजवादी पार्टी की महिला विरोधी और पिछड़ा विरोधी मानसिकता को पुनः सबके सामने ला दिया।
चंदौली में सपा की महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल के साथ सपा के गुंडों द्वारा की गई मारपीट ने समाजवादी पार्टी की महिला विरोधी और पिछड़ा विरोधी मानसिकता को पुनः सबके सामने ला दिया है… — Swatantra Dev Singh (@swatantrabjp) May 29, 2026
