अलीगढ़ पहुंचे ओमप्रकाश राजभर; बंजारा समाज को साधने के साथ विपक्ष पर तंज, बोले- हार के बाद वोट चोरी का बहाना

Om Prakash Rajbhar Aligarh: अलीगढ़ पहुंचे ओमप्रकाश राजभर ने बंजारा समाज के साथ बैठक की,सरकार की योजनाओं पर चर्चा की। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन और अखिलेश यादव के PDA पर विपक्ष को निशाने पर लिया।
Om Prakash Rajbhar in Aligarh: Targets Opposition Over Gyanesh Kumar Protest and Akhilesh Yadav PDA
ओमप्रकाश राजभर(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Om Prakash Rajbhar Statement: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर गुरुवार को अलीगढ़ पहुंचे। उन्होंने छर्रा क्षेत्र के बंजारा समाज के गांव पहुंचकर समाज के लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बंजारा समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए भाजपा और सरकार की ओर से पहल किए जाने की बात कही। वहीं, राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए राजभर ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि बंजारा समाज लंबे समय से अपने अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष करता रहा है। समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार और भाजपा की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों की समस्याओं को समझना और उनके समाधान की दिशा में काम करना जरूरी है।

चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन पर राजभर का तंज

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए धरना-प्रदर्शन को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रदर्शन हताशा और निराशा को दर्शाते हैं। राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव के बाद हारने वाले लोग यह कह सकते हैं कि उनकी वोट चोरी हो गई, इसलिए वे चुनाव हार गए।

Om Prakash Rajbhar in Aligarh: Targets Opposition Over Gyanesh Kumar Protest and Akhilesh Yadav PDA
आगरा में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का हल्लाबोल, ‘संविधान बचाओ, देश बचाओ’ के नारों से गूंजा शहर

अखिलेश यादव के PDA पर भी साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के PDA को लेकर भी ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि PDA के अलग-अलग मतलब निकाले जा सकते हैं। राजभर ने अपने अंदाज में PDA को लेकर राजनीतिक कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले इसे उन्होंने “पीट देगा अहीर और पीट देगा अल्पसंख्यक” जैसे अर्थों से जोड़कर निशाना साधा था।

राजभर ने अपराध और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जिलों के कई मामलों को देखा जाए तो आरोपियों की जाति को लेकर राजनीतिक बयानबाजी की जाती है। उन्होंने कौशांबी, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, बाराबंकी और गाजियाबाद समेत कई जिलों का उदाहरण देते हुए अपनी बात रखी।

PDA को परिवारवाद और पैसे से जोड़ा

ओमप्रकाश राजभर ने PDA को लेकर एक और राजनीतिक व्याख्या पेश की। उन्होंने इसे परिवारवाद, दौलतमंद और अपराध से जोड़ते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। राजभर ने कहा कि उनके हिसाब से PDA का मतलब परिवारवाद, पैसे वाले और अपराधी से जोड़ा जा सकता है।

Om Prakash Rajbhar in Aligarh: Targets Opposition Over Gyanesh Kumar Protest and Akhilesh Yadav PDA
मथुरा DM कार्यालय के बाहर आपस में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता; जमकर चले लात-घूंसे, पुलिस ने संभाली मोर्चा

दीपक से बोले- छात्रों के मुद्दे तक सीमित रहें

राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधते हुए राजभर ने कॉकरोच जनता पार्टी के दीपक को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि यदि वे छात्रों के आंदोलन तक ही सीमित रहें तो ज्यादा बेहतर होगा। राजभर ने कहा कि यदि राजनीति करनी है तो छात्र ही उन्हें इसका जवाब दे देंगे।

NDA की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी

2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2027 में NDA की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष कितना भी शोर मचा ले, सरकार के कामकाज पर इसका असर नहीं पड़ने वाला।

राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कोई कितना भी चिल्लाए, लेकिन उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे ज्यादा मेहनत करने वाले मुख्यमंत्रियों में हैं।

अलीगढ़ में राजभर का यह दौरा एक तरफ जहां बंजारा समाज के बीच पहुंच और संवाद की कवायद के रूप में देखा गया, वहीं उनके तीखे राजनीतिक बयानों ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी तापमान बढ़ाने का संकेत भी दे दिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com