आगरा में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का हल्लाबोल, ‘संविधान बचाओ, देश बचाओ’ के नारों से गूंजा शहर

Protest Against Gyanesh Kumar: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संविधान व वोट के अधिकार को लेकर प्रदर्शन किया। सुभाष पार्क से कलेक्ट्रेट तक मार्च के दौरान CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई।
Agra SP Protest: Samajwadi Party Workers March Against CEC Gyanesh Kumar, Demand His Resignation
सपा कार्यकर्ता(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Samajwadi Party Protest Against Gyanesh Kumar: संविधान और वोट के अधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस के बाद अब समाजवादी पार्टी ने भी आंदोलन का मोर्चा खोल दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के दिशा-निर्देश के बाद गुरुवार को आगरा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़क पर उतरे। सुभाष पार्क से जिला मुख्यालय तक प्रस्तावित पैदल मार्च के दौरान सपाइयों ने ‘संविधान बचाओ, देश बचाओ’ के नारे लगाए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया।

समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास और रामसहाय यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता सुभाष पार्क पर एकत्जुट हुए। यहां से कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट की ओर कूच किया। प्रदर्शन के दौरान सपाइयों में खासा जोश दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया और वोट के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार तथा मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

Agra SP Protest: Samajwadi Party Workers March Against CEC Gyanesh Kumar, Demand His Resignation
Prayagraj: जेल से रिहाई के 24 घंटे बाद सपा नेता मोहम्मद मुजफ्फर पर नई FIR दर्ज, भाई-भतीजा भी नामजद

रास्ते में पुलिस ने रोका, हुई नोकझोंक

सपा कार्यकर्ताओं के पैदल मार्च को पुलिस ने रास्ते में रोकने का प्रयास किया। इसको लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ देर तक दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक और झड़प की स्थिति बनी रही। इसके बावजूद कुछ सपा कार्यकर्ता एमजी रोड होते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंच गए। इस दौरान कई समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जोश में अर्ध नग्न हो गए, और जमकर मुख्य चुनाव आयुक्त खिलाफ अपना आक्रोश किया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने लगातार ‘संविधान बचाओ, देश बचाओ’ के नारे लगाए। सपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता के वोट का अधिकार सबसे महत्वपूर्ण है और इससे जुड़े किसी भी सवाल को लेकर पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाती रहेगी।

Agra SP Protest: Samajwadi Party Workers March Against CEC Gyanesh Kumar, Demand His Resignation
सीएम योगी और हिमंता बिस्वा ने बाबा विश्वनाथ-काल भैरव के किए दर्शन, नितिन नबीन ने बाइकर्स का किया स्वागत

राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, CEC के इस्तीफे की मांग

कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने आगरा के प्रशासनिक अधिकारियों को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से समाजवादी पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई।

सपा नेताओं ने कहा कि देश में संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। गुरुवार को हुए प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने पार्टी के तेवरों को स्पष्ट कर दिया। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प और नोकझोंक के कारण प्रदर्शन कुछ समय के लिए और अधिक उग्र दिखाई दिया।

समाजवादी पार्टी ने साफ किया कि संविधान, लोकतंत्र और वोट से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी कार्यकर्ता आने वाले दिनों में भी सड़क पर उतरकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com