Kanpur Dehat: बंजारा हुंकार रैली में पहुंचे ओमप्रकाश राजभर का विरोध, कार्यकर्ताओं ने लगाए ‘गो बैक’ के नारे

Om Prakash Rajbhar kanpur Dehat Visit: सिकंदरा में बंजारा हुंकार रैली के दौरान मंत्री ओमप्रकाश राजभर के विरोध में प्रदर्शन हुआ। बंजारा समाज के लोगों ने ‘गो बैक’ और ‘हाय-हाय’ के जमकर नारे लगाए।
Om Prakash Rajbhar Faces Protest During Banjara Hunkar Rally Kanpur Dehat
ओमप्रकाश राजभर के विरोध में प्रदर्शन(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Protest Against Om Prakash Rajbhar: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आज कानपुर देहात के सिकंदरा में आयोजित बंजारा हुंकार रैली को संबोधित करने पहुंचे प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का बंजारा समाज के लोगों ने जमकर विरोध किया।

ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ हुई नारेबाजी

कानपुर देहात में जिला अध्यक्ष कुंदन सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में बंजारा समाज के लोग नेशनल हाईवे पर पहुंचे और ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों के हाथों में पोस्टर और बैनर थे, जिन पर ‘ओमप्रकाश राजभर गो बैक’, ‘ओमप्रकाश राजभर हाय-हाय’ समेत कई नारे लिखे हुए थे।

Om Prakash Rajbhar Faces Protest During Banjara Hunkar Rally Kanpur Dehat
आगरा में महिला नेता के अपमान पर बवाल! मोनिका नाज खान ने छोड़ा पद, अखिलेश यादव को दिया 3 दिन का अल्टीमेटम

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जब बंजारा समाज की बहन-बेटियों के साथ आपराधिक घटनाएं होती हैं और हत्या जैसी गंभीर घटनाएं सामने आती हैं, तब मंत्री ओमप्रकाश राजभर उनकी आवाज उठाने नहीं पहुंचते। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव के समय बंजारा हुंकार रैली के जरिए एक बार फिर समाज को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।

बंजारा समाज के हित और अधिकारों को पूरा नहीं करने का आरोप

जिला अध्यक्ष कुंदन सिंह ने कहा कि बंजारा समाज के हित और अधिकारों को लेकर किए गए वादों को पूरा नहीं किया गया है, जिसके चलते समाज के लोगों में नाराजगी है। उन्होंने ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ विरोध जारी रखने की बात कही।

विरोध प्रदर्शन के दौरान कानपुर देहात जिला अध्यक्ष कुंदन सिंह के अलावा औरैया जिला अध्यक्ष मंगल नायक और आगरा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

हालांकि, प्रदर्शनकारियों द्वारा लगाए गए आरोपों पर ओमप्रकाश राजभर या उनके कार्यालय की प्रतिक्रिया इस रिपोर्ट के लिए उपलब्ध नहीं है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com