पेशे से इंजिनियर, पैशन से उग्रवादी…STF ने नोएडा हिंसा के मास्टरमाइंड को तमिलनाडु से दबोचा; ऐसे भड़काई हिंसा
Noida Labour Protest Update: नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड आदित्य आनंद तमिलनाडु से गिरफ्तार। एनआईटी ग्रेजुएट इंजीनियर पर था 1 लाख का इनाम, व्हाट्सएप के जरिए फैलाता था भड़काऊ संदेश।
- Written By: सजल रघुवंशी
प्रतीकात्म इमेज (सोर्स- एआई जनरेटेड)
Noida Violence Mastermind Arrest: नोएडा में मजदूरों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस और एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार को एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने इस मामले के मुख्य आरोपी आदित्य आनंद को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर नोएडा पुलिस कमिश्नर द्वारा 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
नोएडा पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने तकनीकी सर्विलांस और खुफिया जानकारी के आधार पर आदित्य आनंद को तमिलनाडु के तिरुचापल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी से पहले आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था और पुलिस को चकमा दे रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए गौतमबुद्धनगर की अदालत ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी किया था।
एनआईटी से ग्रेजुएट है मास्टरमाइंड
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जांच में सामने आया है कि आदित्य आनंद एनआईटी जमशेदपुर से बीटेक कर चुका है और पेशे से इंजीनियर है। इसके बावजूद उसके तार एक उग्र वामपंथी संगठन से जुड़े होने की बात सामने आ रही है। पुलिस के मुताबिक, वह नोएडा में हुए प्रदर्शन के दौरान लगातार मौके पर मौजूद था और पर्दे के पीछे से पूरी रणनीति तैयार कर रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
महिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
कानपुर में इरशाद का ‘काला खेल’, दो युवतियों को बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, आरोपी गिरफ्तार
चालान से काम नहीं चलेगा, अब दर्ज होगी FIR! दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 2000 से ज्यादा केस दर्ज
वाराणसी पुलिस का बड़ा एक्शन: 12.50 लाख की इंश्योरेंस साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार
व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए लोगों को उकसाया
उत्तर प्रदेश पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने क्यूआर कोड के माध्यम से कई व्हाट्सएप ग्रुप बनाए थे, जिनमें हजारों लोगों को जोड़ा गया। इन ग्रुप्स के जरिए वह भड़काऊ संदेश फैलाता था और लोगों को हिंसा के लिए उकसाता था। अधिकारियों का कहना है कि आदित्य आनंद ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन को हिंसक रूप देने की साजिश रची और इसमें उसकी भूमिका मास्टरमाइंड के तौर पर सामने आई।
यह भी पढ़ें: नोएडा हिंसा: पाकिस्तान से हैंडल हो रहे थे सोशल मीडिया अकाउंट, VPN का …
अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी
आदित्य आनंद की गिरफ्तारी के बाद भी एसटीएफ का अभियान जारी है। इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु के विभिन्न स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
