Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 1 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UP News: नोएडा में पूरी रात पुलिस की ठांय-ठांय, 4 एनकाउंटर में दबोचे गए 8 बदमाश

Noida Police Encounter: नोएडा में रविवार रात 4 थाना क्षेत्रों में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 8 बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनके पास से हथियार, नकदी, वाहन व चोरी का सामान बरामद हुआ।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jul 28, 2025 | 10:43 AM

नोएडा में एनकाउंटर (Image- Agency)

Follow Us
Follow Us:

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में रविवार रात पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई। इस दौरकान चार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मुठभेड़ हुई। इन मुठभेड़ों में कुल 8 बदमाशों को दबोचा गया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से हथियार, नकदी, चोरी की बाइकें, चार पहिया वाहन तथा बड़ी मात्रा में और चोरी का सामान भी बरामद किया है।

बता दें कि पहली मुठभेड़ में सेक्टर-24 में शातिर बदमाश आमिर उर्फ दानिश घायल हो गया है। थाना सेक्टर-24 पुलिस की टीम ने सेक्टर-11 में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने की कोशिश की लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वो घायल हो गया। संदिग्ध की पहचान आमिर उर्फ दानिश (36) के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा, चोरी की बाइक तथा 50,500 रुपए नकद बरामद हुए। आमिर पर दिल्ली और नोएडा में 28 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

झारखंड और बंगाल के दो बदमाश दबोचे गए

दूसरे एनकाउंटर में थाना फेस-2 में झारखंड और बंगाल के दो बदमाश दबोचे गए, जिनमें से एक घायल हो गया है। दरअसल, थाना फेस-2 क्षेत्र में नया गांव तिराहे के पास चेकिंग के दौरान दो बाइक सवार संदिग्धों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश रोशन (25) घायल हुआ, जबकि दूसरा बदमाश धन्नंजय (20) पकड़ा गया। दोनों बदमाशों के पास से अवैध तमंचा, चाकू और चोरी की बाइक बरामद हुई। रोशन पर पहले से ही नोएडा और गाजियाबाद में संगीन धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, लूट और आर्म्स एक्ट शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LPG, ट्रेन टिकट से लेकर क्रेडिट कार्ड तक…1 अगस्त से बदल जाएंगे 5 बड़े नियम! आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

जूडो में पहले गोल्ड के लिए करना पड़ा 92 साल इंतजार, 30 मिनट के भीतर मिला दूसरा…अस्मिता और हर्ष ने रचा इतिहास

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, कुलगाम में मजदूरों पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मचा हड़कंप

सऊदी ने तैयार किया इस्लामिक NATO…पाकिस्तान समेत 14 मुस्लिम देश बने सदस्य, ओमान और UAE ने क्यों बनाई दूरी?

चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

तीसरे मामले में बीटा-2 थाना पुलिस ने गामा-1 क्षेत्र में गश्त के दौरान टायर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने एक स्विफ्ट कार में बैठे चार संदिग्धों को रोका। बदमाशों ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश, मनोज (बदायूं) और अंकित (फिरोजाबाद), घायल हो गए, जबकि राहुल (शाहजहांपुर) और मनीष (आगरा) को पकड़ लिया गया। उनके पास से एक कार, 20 टायर, 10 अलॉय व्हील, 2 जैक, 1 टायर लीवर, 4200 रुपए, तीन तमंचे और एक चाकू मिला। पूछताछ में पता चला कि ये लोग घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों के टायर चुराकर बेचते थे।

यह भी पढ़ें- बिहार के बदमाश का UP में एनकाउंटर, 50 हजार का इनामी डबलू यादव हापुड़ में ढेर

दिल्ली का वांटेग अरेस्ट

चौथे मामले में बिसरख थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार पवन (27), जो अलीगढ़ का रहने वाला है, ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर गोली चलाई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसके पास से एक तमंचा, तीन कारतूस, चोरी की बाइक, मोबाइल फोन और 5000 रुपए नकद मिले। पवन के खिलाफ दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में चोरी, नशे और हथियारों से जुड़े 14 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Noida police encounter 8 criminals arrested weapons cash recovered

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 28, 2025 | 10:43 AM

Topics:  

  • Latest News
  • Noida
  • UP Police News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.