- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- No Vehicle Zone Plan Implemented In Maha Kumbh Mela Area And Prayagraj City For Mahashivratri
Mahakumbh 2025: प्रयागराज में नो-व्हीकल जोन घोषित, महाशिवरात्रि को लेकर महाकुंभ मेला प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश
Mahakumbh 2025 No Vehicle Zone: महाशिवरात्रि के अंतिम स्नान पर्व में भीड़ प्रबंधन को लेकर 25 फरवरी से महाकुंभ मेला क्षेत्र और प्रयागराज में नो-व्हीकल जोन लागू कर दिया गया है।
- Written By: आकाश मसने

महाकुंभ 2025: संगम में पवित्र डुबकी लगाने बड़ी संख्या में पहुंचे रहे लोग (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mahakumbh 2025 No Vehicle Zone: प्रयागराज की पावन धरती पर चल रहे महाकुंभ 2025 का समापन अब बेहद करीब है। भक्ति, आस्था और श्रद्धा के इस महासंगम को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए मेला पुलिस प्रबंधन ने विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। महाशिवरात्रि के अंतिम स्नान पर्व में भीड़ प्रबंधन को लेकर 25 फरवरी से मेला क्षेत्र और प्रयागराज में नो-व्हीकल जोन लागू कर दिया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को स्नान और दर्शन का अवसर बिना रुकावट के मिल सके।
मेला पुलिस के अनुसार 25 फरवरी 2025 को मेला क्षेत्र को दोपहर 4 बजे से नो-व्हीकल जोन घोषित किया गया है, जबकि प्रयागराज कमिश्नरेट को सायंकाल 6 बजे से नो-व्हीकल जोन बनाया जाएगा। सभी नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे इस व्यवस्था का सम्मान करते हुए पूरा सहयोग करें।
मेला प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन को सुचारु रखने के लिए सभी श्रद्धालुओं से निवेदन किया गया है कि वे अपने प्रवेश के सबसे निकटस्थ घाट पर ही स्नान करें, ताकि सभी को सुगमता और सुरक्षा मिल सके। 26 फरवरी 2025 को महाकुंभ पर्व का समापन महाशिवरात्रि के साथ होगा। श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे शीघ्रता से निकटस्थ घाट पर स्नान और शिवालय में दर्शन कर अपने गंतव्य को प्रस्थान करें।
सम्बंधित ख़बरें
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
कुशीनगर के भैसहा मेले बड़ा हादसा: मौत बनकर टूटा विशाल झूला, 20 से ज्यादा श्रद्धालु लहूलुहान
‘बाबा’ के मंत्री ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, बढ़ती सिलेंडर की कीमतों पर बोले OP Rajbhar; कही बड़ी बात
सीतापुर मंदिर पर बुलडोजर चलाने से डरा ड्राइवर, मंदिर ढहाया गया, हाथ जोड़े खड़ी रहीं एसडीएम
झूसी क्षेत्र के लिए स्नान व्यवस्था
- दक्षिणी झूसी: यहां से आने वाले श्रद्धालु संगम द्वार ऐरावत घाट पर स्नान कर सकेंगे।
- उत्तरी झूसी: यहां से आने वाले श्रद्धालु संगम हरिश्चंद्र घाट और संगम ओल्ड जीटी घाट पर स्नान करेंगे।
- अरैल से आने वाले श्रद्धालु संगम द्वार अरैल घाट पर स्नान करेंगे।
महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाते श्रद्धालु (सोर्स: सोशल मीडिया)
परेड से आने वाले श्रद्धालु इन घाटों पर स्नान करेंगे…
- संगम द्वार भरद्वाज घाट
- संगम द्वार नागवासुकि घाट
- संगम द्वार मोरी घाट
- संगम द्वार काली घाट
- संगम द्वार रामघाट
- संगम द्वार हनुमान घाट
आवश्यक सेवाओं के लिए छूट
दूध, सब्जी, दवाइयां, पेट्रोल/डीजल, एम्बुलेंस जैसी आवश्यक सामग्रियों की गाड़ियों और सरकारी कर्मचारियों (डॉक्टर, पुलिस, प्रशासन) के वाहनों पर रोक नहीं होगी। ये सभी अपने कार्य बिना रोक-टोक के कर सकेंगे।
महाकुंभ से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
पाण्टून पुल और भीड़ प्रबंधन
दिशा निर्देशों में ये भी बताया गया है कि सभी पाण्टून पुलों का संचालन भीड़ के दबाव के अनुसार किया जाएगा। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि सभी घाटों को संगम के समान मान्यता प्राप्त है, इसलिए श्रद्धालु निकटस्थ घाट पर स्नान कर यातायात और भीड़ प्रबंधन में सहयोग करें।
No vehicle zone plan implemented in maha kumbh mela area and prayagraj city for mahashivratri
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














