Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 5 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- हिंदू धर्म के अपमान पर चुप हैं राहुल, अखिलेश और केजरीवाल

UP Politics: BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने लखनऊ सम्मेलन में राहुल, अखिलेश और केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने विपक्ष पर सांस्कृतिक विरासत को कमजोर और हिंदू आस्था के अपमान पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया।

  • Written By: करुणा नंद शाहवाल
Updated On: Jul 05, 2026 | 07:18 PM

नितिन नवीन (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nitin Naveen Attacks The Opposition Akhilesh And Kejriwal: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लखनऊ में आयोजित शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल हिंदू धर्म और सनातन पर लगातार प्रहार करने वालों पर चुप्पी साध लेते हैं और देश की सांस्कृतिक विरासत को कमजोर करने की कोशिश करते हैं। नितिन नबीन ने कहा कि विपक्ष को यह भूल नहीं करनी चाहिए कि हिंदू समाज अपनी आस्था और परंपराओं के अपमान को कभी स्वीकार नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा केवल विकास की राजनीति नहीं करती, बल्कि देश की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संरक्षित करने के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम के पुनर्विकास और अन्य धार्मिक परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए इन्हें भाजपा की सांस्कृतिक प्रतिबद्धता का उदाहरण बताया। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की सराहना करते हुए दावा किया कि 2027 का विधानसभा चुनाव भाजपा संगठन की मजबूती और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के दम पर प्रचंड बहुमत से जीतेगी।

सनातन के अपमान पर विपक्ष को घेरा

उन्होंने कहा कि विपक्ष हिंदू धर्म को कमजोर समझने की भूल न करे, क्योंकि देश की जनता अपनी आस्था और सांस्कृतिक विरासत के अपमान को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। नितिन नबीन ने कहा, “मैं राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल से कहना चाहता हूं कि हिंदू धर्म को इतना कमजोर मत समझिए कि लोग आपके बहकावे में आ जाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें

नितिन नवीन का लखनऊ दौरा, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और 2027 चुनाव तैयारी पर जोर

‘जाति नहीं, नेशन फर्स्ट’ के साथ उतरें सांसद-विधायक, नितिन नवीन ने लखनऊ में दिया चुनावी मंत्र

लखनऊ रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, BJP अध्यक्ष के स्वागत में पहुंचा मुस्लिम समुदाय, तस्वीरों में देखें- PHOTOS

Nitin Naveen: लखनऊ रोड शो में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने लहराई तलवार, मुस्लिम भी हुए शामिल

जब आपके सहयोगी और समर्थक हिंदू देवी-देवताओं तथा सनातन पर टिप्पणी करते हैं, तब आप मौन साध लेते हैं। उत्तर प्रदेश और देश की जनता इस अपमान का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देती रहेगी।”

राम मंदिर और काशी का किया जिक्र

नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा ने केवल विकास की राजनीति नहीं की, बल्कि देश की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और पुनर्जीवित करने का काम भी किया है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम का भव्य पुनर्विकास और देशभर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह भाजपा की सांस्कृतिक प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

उन्होंने आगे कहा कि इस विरासत को बचाने और संजोने के लिए पूर्वजों ने बलिदान दिए हैं और भाजपा उसी विरासत को आगे बढ़ाने का काम निरंतर कर रही है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, परिवारवाद और माफियाराज की पहचान बन गया था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार ने प्रदेश की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल दी हैं।

ये भी पढ़ें-  यूपी फतह के लिए नितिन नबीन ने बनाया प्लान! लखनऊ में होने जा रही BJP और RSS की बैठक; सीएम योगी भी होंगे शामिल

2027 चुनाव को लेकर बड़ा दावा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने दावा किया कि आज उत्तर प्रदेश कानून व्यवस्था, विकास और सुशासन के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव संगठन की ताकत के बूते लड़ा जाएगा।

शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर भाजपा की मजबूत संरचना ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन की मजबूती के दम पर भाजपा 2027 में एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

Nitin naveen attacks rahul akhilesh kejriwal on hindu dharma up

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 05, 2026 | 07:18 PM

Topics:  

  • Nitin Nabin

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.