बीजेपी की अग्रिम जीत पर निरहुआ ने गाया दमदार गाना, ‘भारत में भगवा लहराने वाले आ रहे है’ के बोल सुनकर झूम रहे है कार्यकर्ता
- Written By: संदीप पांडे
Photo- Youtube
मुंबई : आज एक तरफ उत्तर प्रदेश (Uttar) में वोटों (Votes) की गिनती (Counting) हो रही है। लोगों का ध्यान समाचार खबरों (News) पर टिका है, लोगों के मन में ये सवाल (Questions) उठ रहे है की आखिर जीत (Victory) का झंडा (Flag) कौन सी पार्टी (Party) लहराएगी। उधर भोजपुरी इंडस्ट्री के अभिनेता निरहुआ (दिनेश लाल यादव) ने भाजपा के अग्रिम जीत में अपना एक दमदार गाना ‘भारत में भगवा लहराने वाले आ रहे है’ रिलीज कर दिया है। उन्होंने तो रिजल्ट की घोषणा से पहले ही भाजपा को जीत करार दिया है।
वीडियो में अभिनेता काफी खुश और जोश में नजर आ रहे है। वीडियो में अभिनेता भगवा कलर की लुंगी पहने और सिर पर भगवा कलर की पगड़ी पहने और आंखों पर स्टाइलिश सनग्लास लगाए जोश में गाना गा रहे है। वो वीडियो में साफ-साफ कह रहे है की भारत में भगवा लहराने वाले आ रहे है। उनका कहने का मतलब है, की मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की जीत पक्की है। इसके साथ ही अभिनेता ने प्रधानमंत्री मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। उनके इस वीडियो सांग में अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भी नजर आ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
PM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
20-30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर! उमर अब्दुल्ला ने BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप, जम्मू-कश्मीर की राजनीति में भूचाल
यादववाद से ग्रसित समाजवाद का योद्धा, अखिलेश यादव पर AIMIM ने कसा तंज; कहा- योगी अखिलेश में बड़े हिंदू की लड़ाई
उनका ये गाना बीजेपी म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम हो रहा है। उनके इस गाने को अब तक 3 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके है। उनके इस गाने को सुनकर बीजेपी के समर्थक उनकी प्रशंसा कर रहे है और इस गाने का आनंद ले रहे है।
गौरतलब है की इससे पहले अभिनेता रवि किशन और पवन सिंह भी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के अग्रिम जीत पर गाना गा चुके है। हालांकि, अब देखना ये है की आखिर ये जीत का ताज किस पार्टी के ऊपर सजेगा। क्या निरहुआ का ये गाना सच होगा है।
