Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निक्की हत्याकांड में सामने आया नया मोड़, दहेज के अलावा ये बात बनी हत्या का मुख्य कारण

Nikki Murder Case: निक्की हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। अबतक पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब दहेज के अलावा एक और बात सामने आई है।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Aug 26, 2025 | 08:53 AM

निक्की और उसका पति, फोटो: सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Nikki Murder Case latest Update: ग्रेटर नोएडा के चर्चित निक्की हत्याकांड मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने खुद को हत्या में शामिल होने से इनकार किया है। इस केस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए खुलासे सामने आ रहे हैं। यह मामला केवल दहेज उत्पीड़न तक सीमित नहीं बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, निक्की और उसकी बहन कंचन ने तीन साल पहले घर पर ही एक बुटीक और ब्यूटी पार्लर की शुरुआत की थी। इसके साथ-साथ वे इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल पर ‘मेकओवर बाय कंचन’ नाम से एक्टिव थीं। पुलिस के मुताबिक, निक्की के पति विपिन को यह सब पसंद नहीं था। वह अक्सर इंस्टाग्राम रील्स बनाने और पार्लर खोलने को लेकर निक्की से झगड़ता था।

क्या है ये पूरा विवाद

निक्की और कंचन दोनों की शादी 2016 में सिरसा गांव के भाटी परिवार में हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही दोनों बहनों को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। निक्की के पिता ने यह दावा किया है कि उनकी बेटी की हत्या केवल सोशल मीडिया एक्टिविटी को लेकर नहीं हुई, बल्कि यह मामला लंबे समय से चल रही प्रताड़ना का नतीजा है।

दहेज में की गई थी भारी भरकम डिमांड

एक अन्य बड़े खुलासे में यह बात सामने आई है कि 2024 में निक्की ने अपने पति विपिन को जारचा गांव में एक अन्य महिला के साथ पकड़ा था। उस युवती ने भी पिछले साल विपिन के खिलाफ शारीरिक शोषण का मामला दर्ज कराया था। आरोपों के अनुसार, दहेज में स्कॉर्पियो गाड़ी, रॉयल एनफील्ड, नकद और सोना देने के बाद भी विपिन ने निक्की के मायके वालों से 36 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की थी।

कई दिनों से बातचीत थी बंद

नोएडा पुलिस पूछताछ में आरोपी विपिन ने कहा कि वह खुद को निर्दोष मानता है। उसने यह भी कहा कि उसे इस घटना का कोई पछतावा नहीं है। उसके अनुसार पति-पत्नी के बीच झगड़े होना सामान्य बात है। सूत्रों के मुताबिक, घटना से करीब 10-15 दिन पहले से ही निक्की और विपिन के बीच बातचीत बंद थी। दोनों एक ही घर में अलग-अलग कमरों में रह रहे थे। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके थोड़ी देर बाद निक्की के शरीर में आग लगी।

यह भी पढ़ें: मथुरा के संतों ने संभाला मोर्चा…तो ढीले पड़े रामभद्राचार्य, बोले- पुत्र के समान हैं प्रेमानंद

पुलिस अब सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि यह आत्महत्या थी या सुनियोजित हत्या।

Nikki murder case latest update came out new turn in this case know more

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 26, 2025 | 07:49 AM

Topics:  

  • Crime News
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh Cabinet

सम्बंधित ख़बरें

1

कानपुर में मरकस मस्जिद के पास धमाके से दहला बाजार, 8 लोग घायल, मची भगदड़! देखें VIDEO

2

मन नहीं लग रहा था…इसलिए मां को मार डाला! थाने पहुंचकर युवक ने सुनाई कहानी तो मच गया हड़कंप

3

सास के प्यार में पागल दामाद ने की हद पार, पत्नी को उतारा मौत के घाट, वायरल हुए प्राइवेट फोटोज

4

सूजी आंखें, निस्तेज चेहरा और…प्रेमानंद महाराज की हालत देख रो पड़े भक्त, आप भी देखें VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.