Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चलती ट्रेन में स्कूली कपल ने बनाया संबंध…रैपिड रेल के 4 वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

Namo Bharat Obscene Incident: प्रेमी युगल गाजियाबाद के दुहाई स्टेशन से नमो भारत ट्रेन में सवार हुआ था। ट्रेन में बैठते ही दोनों ने आपत्तिजनक हरकतें शुरू कर दीं, जो मेरठ साउथ स्टेशन तक जारी रहीं।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Dec 21, 2025 | 11:52 AM

रैपिड रेल के 4 वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

Follow Us
Close
Follow Us:

Namo Bharat Rapid Rail incident: गाजियाबाद से मेरठ के बीच संचालित नमो भारत की चलती ट्रेन में स्कूली प्रेमी युगलों की आपत्तिजनक गतिविधियों के चार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह मामला 24 नवंबर का है। घटना को गंभीरता से लेते हुए गाजियाबाद और मेरठ पुलिस ने संयुक्त जांच शुरू कर दी है। वहीं, नमो भारत की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) भी पूरे प्रकरण की जांच कर रहा है। शुरुआती पड़ताल में सामने आया है कि संबंधित स्कूल गाजियाबाद क्षेत्र का ही है।

जांच में यह भी पता चला है कि प्रेमी युगल गाजियाबाद के दुहाई स्टेशन से नमो भारत ट्रेन में सवार हुआ था। ट्रेन में बैठने के कुछ समय बाद ही दोनों ने अनुचित हरकतें शुरू कर दीं, जो मेरठ साउथ स्टेशन तक जारी रहीं। उस वक्त कोच में यात्रियों की संख्या कम थी, लेकिन कोच में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। वायरल वीडियो में छात्रा स्कूल की वर्दी में दिखाई दे रही है, जो गाजियाबाद क्षेत्र के एक स्कूल की बताई जा रही है।

गाजियाबाद पुलिस करेगी कार्रवाई

शुक्रवार रात अचानक चारों वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैलने लगे, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन सक्रिय हो गया। एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया कि एसपी क्राइम के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई है, जो वीडियो की प्रामाणिकता, घटना स्थल और दोनों व्यक्तियों की पहचान कर रही है। जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि घटना गाजियाबाद क्षेत्र की है, इसलिए आगे की कानूनी कार्रवाई वहीं से की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

कंगाल पाकिस्तान में गटर के ढक्कन चुरा रहे लोग…सरकार ने बनाया 50 लाख के जुर्मानें का कानून, 10 साल की जेल

सेल्फी का जुनून पड़ा भारी, विशाल लहर की चपेट में आए पर्यटक, बाल-बाल बची जान

मेट्रो स्टेशन पर पैसे न देने पर किन्नर ने युवती पर थूका, ट्रांसजेंडर के व्यवहार से भड़के लोग; वीडियो वायरल

‘कौन-सी ट्रेन आ रही है?’ शताब्दी एक्सप्रेस जैसे हॉर्न वाली बाइक पर राजस्थान पुलिस का एक्शन, वीडियो वायरल

वायरल करने वाला कर्मचारी बर्खास्त

मामले में एक और अहम खुलासा हुआ है। जांच के दौरान सामने आया कि ट्रेन में तैनात एक कर्मचारी ने घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को देने के बजाय सीसीटीवी फुटेज की रिकॉर्डिंग कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए संबंधित कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से सेवा से हटा दिया गया है।

यह भी पढ़ें- मोबाइल की लत छुड़वाने मां ने बच्चे की आंख के नीचे लगाया काला रंग, आईना देख बोला- अब नहीं देखूंगा फोन

एनसीआरटीसी का बयान

एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि नमो भारत ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की योजना है। फिलहाल पुलिस दोनों स्कूली प्रेमी युगलों से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

Namo bharat obscene video viral case accused school couple from ghaziabad

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 21, 2025 | 11:52 AM

Topics:  

  • Delhi NCR Hindi News
  • Meerut
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.