-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Delhi »
- Namo Bharat Train Trial Delhi Meerut July Launch
नमो भारत ट्रेन का सफल ट्रायल रन: सराय काले खां से मोदीपुरम की दूरी महज 1 घंटे से भी कम में तय
- Written By: सौरभ शर्मा
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने सराय काले खां से मोदीपुरम तक नमो भारत ट्रेन का सफल ट्रायल रन पूरा किया। 82 किमी की दूरी ट्रेन ने एक घंटे से भी कम समय में तय की, जो जुलाई से शुरू हो सकती है।

एनसीआरटीसी ने सराय काले खां से मोदीपुरम तक नमो भारत ट्रेनों का 82 किमी का सफल ट्रायल
नई दिल्ली: नमो भारत ट्रेन ने दिल्ली से मेरठ तक की दूरी को सिर्फ एक घंटे में पूरा कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। रविवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने सराय काले खां से मोदीपुरम तक 82 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर सफल ट्रायल रन पूरा किया। इस दौरान ट्रेन ने तय स्टेशनों पर रुकते हुए पूरी यात्रा समयबद्ध तरीके से पूरी की। यह देश की पहली रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) सेवा के परिचालन की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
इस ट्रायल में नमो भारत ट्रेनों को उनकी अधिकतम परिचालन गति 160 किमी प्रति घंटे तक चलाया गया। हर स्टेशन पर रुकते हुए भी ट्रेनों ने पूरी दूरी एक घंटे से कम समय में तय की। खास बात यह रही कि यह ट्रायल दुनिया की पहली ऐसी तकनीक के साथ हुआ जिसमें LTE बैकबोन पर आधारित आधुनिक ETCS लेवल-3 हाइब्रिड सिग्नलिंग सिस्टम का प्रयोग किया गया है। यह सिस्टम प्लेटफार्म स्क्रीन डोर्स (PSD) के साथ पूरी तरह सिंक्रोनाइज होकर चला।
मेरठ मेट्रो भी करेगी नमो भारत के ट्रैक का उपयोग
NCRTC के अनुसार, मौजूदा समय में कॉरिडोर का 55 किलोमीटर हिस्सा यात्रियों के लिए परिचालित है, जिसमें 11 स्टेशन आते हैं। बाकी बचे हिस्से सराय काले खां से न्यू अशोक नगर (4.5 किमी) और मेरठ साउथ से मोदीपुरम (23 किमी) पर तेजी से ट्रायल और फिनिशिंग कार्य जारी हैं। इन हिस्सों के पूरे होते ही जुलाई से पूर्ण परिचालन की उम्मीद की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
AIIMS ने जारी की गाइडलाइंस, सोशल मीडिया पर पाबंदी! मरीजों की प्राइवेसी से किया खिलवाड़ तो होगी कार्रवाई
दिल्ली में रेड लाइट पर खड़ी बाइकों पर काल बनकर टूटी बस! एक व्यक्ति की मौत, देखें रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
‘जो फिट है वही हिट है’… एमएसएमई प्राइड वॉकथॉन में संजय मयूख का बड़ा संदेश
इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि पहली बार एक ही ट्रैक पर इंटरसिटी ट्रेन और मेट्रो ट्रेन दोनों चलेंगी। मेरठ मेट्रो के लिए ट्रैक का इस्तेमाल नमो भारत ट्रेन के बुनियादी ढांचे से किया जा रहा है। मेरठ मेट्रो के 23 किमी लंबे सेक्शन में 13 स्टेशन शामिल हैं, जिसमें से 18 किमी एलिवेटेड और 5 किमी भूमिगत है। यह प्रयोग शहरी और अंतर-शहरी यातायात के भविष्य को नया आकार देने वाला साबित हो सकता है।
यह भी पढे़ें: ‘ईरान को अपने परमाणु हथियार देंगे…’, अमेरिका-ईरान के बाद अब रूस की एंट्री, कल पुतिन से मिलेंगे ईरानी विदेश मंत्री
देश के ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव
एनसीआरटीसी के अनुसार, यह ट्रायल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के यात्रियों के लिए तेज़, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। यह परियोजना दिल्ली, गाज़ियाबाद और मेरठ के बीच आवागमन को सुगम बनाएगी और लाखों यात्रियों को राहत देगी। जुलाई से ट्रेनों के पूरे कॉरिडोर पर शुरू होने की संभावना है, जिससे NCR के परिवहन में क्रांति आ सकती है।
Namo bharat train trial delhi meerut july launch
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51 किलो गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 30 लाख की संपत्ति जब्त
Jun 26, 2026 | 11:12 PMJSSC JTMACCE Result 2026 Out: झारखंड माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें PDF डाउनलोड
Jun 26, 2026 | 11:04 PMऑपरेशन सिंदूर में देश के 6 जवान हुए थे बलिदान, सरकार ने पहली बार सार्वजनिक किए शहीदों के नाम
Jun 26, 2026 | 10:56 PM13 सेकंड में 15 से ज्यादा चाकू के वार, उज्जैन में दिनदहाड़े हमले का आरोपी गिरफ्तार; युवती की हालत खतरे से बाहर
Jun 26, 2026 | 10:56 PM20 साल बाद पर्दे पर साथ दिखे अक्षय कुमार और रवीना टंडन, ‘वेलकम टू द जंगल’ में दिखी पुरानी केमिस्ट्री
Jun 26, 2026 | 10:56 PMपासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PMIndian Navy SSC Officer Recruitment: भारतीय नौसेना में 275 SSC अधिकारी पदों पर भर्ती, 27 जुलाई तक करें आवेदन
Jun 26, 2026 | 10:53 PMवीडियो गैलरी

केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM














