- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Multi Storey Buildings Will Be Seen In Place Of Slums In Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश में मलिन बस्तियों की जगह दिखेंगी बहुमंजिला इमारतें, सीएम योगी ने दिए ये निर्देश
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश को साफ-सुथरा करने और मलिन बस्ती में रहने वाले लोगों की जीवन शैली में सुधार करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है।
- Written By: अभिषेक सिंह

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश को साफ-सुथरा करने और मलिन बस्ती में रहने वाले लोगों की जीवन शैली में सुधार करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में आयोजित एक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इसके लिए ज़रूरी दिशा-निर्देश भी दिए हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की मलिन बस्तियों के पुनरुद्धार के लिये एक अहम आदेश देते हुए हर नगर निगम क्षेत्र में एक-एक मलिन बस्ती को चुनकर उनमें बहुमंजिला आवासीय परिसर के निर्माण की योजना तैयार करने के निर्देश दिये हैं। ऐसा हुआ तो मलिन बस्तियों का कायाल्प होने वाला है।
सीएम योगी ने दिए दिशा-निर्देश
मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को नगर विकास विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अनेक भावी योजनाओं के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मलिन बस्तियों के पुनरुद्धार के लिए नियोजित प्रयास किये जाने चाहिये। हर नगर निगम में एक-एक मलिन बस्ती को चिन्हित कर वहां रहने वालों के लिये बहुमंजिला आवासीय परिसर के विकास की योजना तैयार की जाए।
सम्बंधित ख़बरें
‘विलेन को हीरो बनाना…’, CM योगी आदित्यनाथ का बॉलीवुड पर सीधा वार, मेकर्स को दी कड़ी चेतावनी
नाई की दुकान और देश के खिलाफ जंग! UP ATS ने लखनऊ से दबोचे 4 आतंकी, मेरठ-नोएडा से जुड़े तार
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
अलीगढ़ में बनेगा देश का पहला ‘लॉक म्यूजियम’, ताला उद्योग को मिलेगी वैश्विक पहचान, CM योगी ने दिए आदेश
बस्ती के लोगों को मिले जिम्मेदारी: योगी
आदित्यनाथ ने कहा कि इस आवासीय परिसर के पास स्कूल, बाजार और पार्क, आदि बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं और बाजार की दुकानें मलिन बस्ती के लोगों को ही आवंटित की जाएं। इसके अलावा पार्क के संचालन की जिम्मेदारी भी बस्ती के लोगों को ही दी जाए।
उन्होंने बारिश में होने वाले जलभराव के लिये नालों और नालियों पर किये गये अतिक्रमण को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि जहां भी इस तरह का अतिक्रमण है वहां जनता के साथ बात करके समाधान निकाला जाए। कार्रवाई के समय इसका ध्यान जरूर रखें कि संबंधित परिवार को मकान के भीतर आने-जाने में असुविधा न हो।
तय की जाए काम की जवाबदेही: सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल के वर्षों में नगरीय आबादी और जनसंख्या घनत्व में बढ़ोत्तरी तथा नगरीय निकायों के विस्तार को देखते हुए नगरीय निकायों में कैडर पुनर्गठन की जरूरत है। नयी व्यवस्था तय करते समय आबादी को आधार बनाया जाए। सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी ना रहे। हर काम की जवाबदेही तय की जाए।
Multi storey buildings will be seen in place of slums in uttar pradesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














