- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Moradabad Administration Vacation Of Mulayam Singh House
सपा से छीनी से जाएगी मुलायम की कोठी, सरकार ने 30 दिन में खाली करने का दिया आदेश
Moradabad News: उत्तर प्रदेश सरकार ने मुरादाबाद के सिविल लाइंस स्थित सरकारी कोठी को एक माह में खाली करने का आदेश समाजवादी पार्टी को दिया है, जो मुलायम सिंह को 1994 में आवंटित की गई थी।
- Written By: अक्षय साहू

मुलायम सिंह, अखिलेश यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
UP Politics: उत्तर प्रदेश सरकार ने मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी को आवंटित की गई सरकारी कोठी को खाली करने का आदेश जारी किया है। इस कोठी को 1994 में तत्कालीन मुख्यमंत्री और सपा संस्थापक मुलायम सिंह को केवल 250 रुपये प्रति माह किराए पर आवंटित किया गया था। अब मुरादाबाद जिला प्रशासन ने पार्टी की स्थानीय इकाई को एक महीने के अंदर यह कोठी खाली करने का आदेश जारी किया है।
यह कोठी मुरादाबाद के प्रतिष्ठित सिविल लाइंस क्षेत्र में ग्राम छावनी के समीप स्थित है, जहां पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज सहित कई प्रमुख सरकारी संस्थान मौजूद हैं। करीब 1000 स्क्वायर मीटर में फैली इस कोठी में वर्तमान में समाजवादी पार्टी का जिला कार्यालय संचालित हो रहा है। इस कोठी पर राज्य सरकार का मालिकाना हक है और राजस्व अभिलेखों में इसे सरकारी संपत्ति के रूप में दर्ज किया गया है।
नियम के अनुसार ली जा रही है वापस
मुरादाबाद जिला प्रशासन के अनुसार, मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद संबंधित कोठी का नामांतरण नहीं कराया गया था। नियम के मुताबिक, किसी सरकारी आवंटन के मूल लाभार्थी की मृत्यु होने पर संपत्ति का नामांतरण अनिवार्य होता है। चूंकि यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, इसलिए प्रशासन ने आवंटन रद्द कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा गिरफ्तार, हरिद्वार से भाग रहा था दिल्ली, CBI ने की कार्रवाई
प्यार से मानेंगे तो ठीक वरना…सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर CM योगी की दो टूक, बोले- नहीं चलेगा चौराहे पर तमाशा
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
प्रेमानंद महाराज की फिर बिगड़ी तबीयत; अनिश्चितकाल के लिए बंद हुई पदयात्रा, एकांतिक दर्शन पर भी रोक
इस संबंध में जिलाधिकारी अनुज सिंह ने राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप निर्णय लिया है। अधिकारियों के अनुसार, विभिन्न विभागों की आवश्यकताओं और सरकारी योजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन के लिए भूमि और भवन की मांग लगातार बढ़ रही है। विशेष रूप से अधिकारियों के आवास विस्तार के मद्देनज़र, यह कोठी सरकार द्वारा वापस लेने का निर्णय लिया गया है।
ये भी पढ़ें: मोदी के ‘दोस्त’ ने बढ़ाई BJP की टेंशन, राहुल को मिला हथियार..कैसे होगी नैया पार?
प्रशाशनिक कार्रवाई से सपा नाराज
प्रशासन की ओर से की जा रही कार्रवाई से समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेता खासे नाराज हैं। उनका आरोप है कि प्रशासन राजनीतिक दुर्भावना के तहत निर्णय ले रहा है। दूसरी ओर, मुरादाबाद जिला प्रशासन ने सफाई देते हुए कहा है कि उठाया गया कदम पूरी तरह से नियमों के अनुरूप है और इसका मकसद सरकारी संपत्ति का प्रभावी एवं उचित उपयोग सुनिश्चित करना है। इस मामले में एडीएम (वित्त) ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष को नोटिस जारी कर एक माह के भीतर कोठी खाली करने का निर्देश दिया है।
Moradabad administration vacation of mulayam singh house
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
May 18, 2026 | 07:21 PMशुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा गिरफ्तार, हरिद्वार से भाग रहा था दिल्ली, CBI ने की कार्रवाई
May 18, 2026 | 07:17 PMपरिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
May 18, 2026 | 07:17 PMMP के आदिवासी अंचलों में शुरू हुआ ‘सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान; एक ही जगह मिलेंगी 25 सरकारी सुविधाएं
May 18, 2026 | 07:15 PM‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
May 18, 2026 | 07:01 PMकावेरी नदी में नहा रहे हाथियों की मस्ती बनी जानलेवा, महिला टूरिस्ट की दर्दनाक मौत
May 18, 2026 | 06:57 PM100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
May 18, 2026 | 06:54 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM












