मस्जिद में हनुमान चालीसा...हिंदू रक्षा दल के ऐलान से मेरठ में हड़कंप, छावनी में तब्दील हुआ शहर

Hanuman Chalisa in Meerut Mosque: मेरठ की केसरगंज मंडी मस्जिद के पास हनुमान चालीसा पाठ के ऐलान के बाद पुलिस अलर्ट है। अतिरिक्त बल तैनात, गश्त बढ़ी और सोशल मीडिया पर निगरानी जारी है।
Meerut Hanuman Chalisa Mosque
हिंदू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Meerut Hanuman Chalisa Mosque: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक मस्जिद के पास हनुमान चालीसा का पाठ किए जाने के ऐलान के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। शहर के केसरगंज मंडी इलाके में स्थित मस्जिद के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और क्षेत्र में पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के ये इंतजाम किए गए हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक हिंदू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी मंगलवार को मस्जिद के पास हनुमान चालीसा का पाठ करने की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने इलाके में निगरानी और बढ़ा दी है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली सामग्री और क्षेत्र की स्थानीय गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।

मस्जिद के मुतवल्ली ने दर्ज कराई शिकायत

मामले को लेकर मस्जिद के मुतवल्ली जुबैर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही इलाके में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की है।

पुलिस के मुताबिक, केसरगंज मंडी स्थित मस्जिद की ऊपरी मंजिल पर चल रहे निर्माण कार्य को करीब एक महीने पहले ही रुकवा दिया गया था। स्थानीय व्यापारियों की शिकायत के बाद यह निर्माण कार्य बंद कराया गया था। इसी मामले से जुड़े घटनाक्रम के बीच अब मस्जिद के पास हनुमान चालीसा के पाठ के ऐलान वाला वीडियो सामने आया है।

सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री पर नजर

पुलिस अधीक्षक मेरठ सिटी विनायक गोपाल भोसले ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मस्जिद के बाहर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्र में पुलिस गश्त भी बढ़ाई गई है। पुलिस स्थानीय गतिविधियों के अलावा सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली सामग्री पर भी लगातार नजर रख रही है।

Meerut Hanuman Chalisa Mosque
Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

एसपी सिटी ने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस की ओर से स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। पुलिस ने लोगों से यह भी कहा है कि वे किसी भी अपुष्ट सूचना या अफवाह पर भरोसा न करें। साथ ही क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com