- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Meerut Policemen Blackmailed A Businessman By Making An Obscene Video Of Him
मेरठ में पुलिस कर्मियों का हनीट्रैप गैंग, व्यापारी का अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस के लगातार एक-एक करके कारनामे सामने आ रहे हैं। बुलंदशहर पुलिस के कार और कट्टा कांड, कन्नौज पुलिस के रिश्वत-ए-आलू कांड के बाद अब मेरठ पुलिस सुर्खियों में है।
- Written By: अभिषेक सिंह

व्यापारी का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोपी पुलिकर्मी (सोर्स-सोशल मीडिया)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस के लगातार एक-एक करके कारनामे सामने आ रहे हैं। बुलंदशहर पुलिस के कार और कट्टा कांड, कन्नौज पुलिस के रिश्वत-ए-आलू कांड के बाद अब मेरठ पुलिस सुर्खियों में है। यहां एक व्यापारी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे धमकाने के आरोप में रविवार को दो सिपाहियों को गिरफ्तार किया गया है।
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में साजिश के तहत एक व्यापारी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे धमकाने के आरोप में रविवार को दो सिपाहियों को गिरफ्तार किया गया। सिपाहियों की पहचान फलावदा थाने में तैनात देवकरण और बागपत पुलिस लाइन में तैनात सिपाही नीरज कुमार के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें:- बुलंदशहर की शिकारपुर पुलिस ऐसे बनाती है निर्दोष व्यक्तियों को अपना शिकार, वायरल हुआ वीडियो
सम्बंधित ख़बरें
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
फरसा लहराने वालों को मेरठ डिप्टी एसपी की सख्त चेतावनी, VIDEO हुआ वायरल; सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का निधन, मेरठ से 3 बार रही सांसद, इलाज के दौरान ली अंतिम सांस
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर क्षेत्र) आयुष विक्रम सिंह ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि सात अगस्त को मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार निवासी एक महिला ने किसी बहाने से घड़ी की दुकान के व्यापारी को अपने घर बुलाया था। जिसके बाद उन्होंने इस कारनामे को अंजाम दिया है।
वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
उनके मुताबिक, व्यापारी के महिला के घर पहुंचने पर के. डी. शर्मा नाम का व्यक्ति और दोनों आरोपी पुलिसकर्मी भी वहां पहुंच गये। उन्होंने बताया कि आरोप है कि सिपाहियों देवकरण और नीरज कुमार ने व्यापारी को पीटा और उसको नग्न कर वीडियो बना ली तथा इस वीडियो के आधार पर सिपाही व्यापारी को ब्लैकमेल करने लगे और उससे नकदी के अलावा महंगी घड़ी भी ले ली।
यह भी पढ़ें:- उत्तर प्रदेश में पुलिस कर्मी ने रिश्वत में मांगे 5 किलो आलू, जानिए कहां का है वायरल ऑडियो
सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर इसकी जांच कराई गई। उनके मुताबिक, जांच में प्रथम दृष्टया दोनों ही कांस्टेबल दोषी पाए गये हैं और दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों को निलंबित भी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले के दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
-एजेंसी इनपुट के साथ
Meerut policemen blackmailed a businessman by making an obscene video of him
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Vicky या Katrina…कौन है कितना अमीर, जानें क्या है इस पावर कपल की नेटवर्थ?
May 16, 2026 | 06:00 PMसागर में शादी से 3 दिन पहले युवती लापता, परिजनों ने भाजपा नेता के रिश्तेदार पर लगाया आरोप
May 16, 2026 | 05:55 PMNCP के पैसों से ब्यूटी पार्लर और घर का किराया? रोहित का अजित पवार की पार्टी को लेकर सनसनीखेज दावा
May 16, 2026 | 05:50 PMNational Doubles Squash Championship: वेलवन सेंथिलकुमार और जोशना चिनप्पा का दोहरा खिताब
May 16, 2026 | 05:48 PMNEET Paper Leak: क्या है लातूर पैटर्न? CBI रडार पर पीवी कुलकर्णी, जांच में खुले चौंकाने वाले राज
May 16, 2026 | 05:47 PMदिव्यांग लाभार्थियों को बड़ी राहत, यूडीआईडी कार्ड के लिए मिला अतिरिक्त समय
May 16, 2026 | 05:34 PMनीदरलैंड्स में बजा भारतीय क्रिकेटर्स का डंका! पीएम मोदी बोले- डच क्रिकेट को ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं इंडियंस
May 16, 2026 | 05:31 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM














