-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Meerut Bounty Criminal Shadab Injured In Police Encounter Admitted To Hospital
UP में पुलिस एनकाउंटर के दौरान ‘चूहा’ घायल, गैंगस्टर एक्ट में थी तलाश
- Written By: राहुल गोस्वामी
मेरठ पुलिस ने यहां की जनता और अपने लिए सिरदर्द बने इनामी ' चूहे' को आखिरकार देर रात एक बड़ी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। बात हो रही है इनामी बदमाश शादाब उर्फ 'चूहा' की, जिसे पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी, जो गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित था।

पुलिस एनकाउंटर के दौरान 'चूहा' घायल
मेरठ : मेरठ पुलिस ने यहां की जनता और पुलिस के लिए सिरदर्द बने इनामी ‘ चूहे’ को आखिरकार देर रात एक बड़ी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी से बचने के लिए ‘ चूहे’ ने पुलिस पर कई राउंड गोली चलाई। वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में ‘चूहा’ के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।
बाद में पुलिस ने घायल चूहे को पकड़कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज जारी है। इस इनामी चूहे ने पूरे जिले में आतंक मचा रखा था। लेकिन मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा है। बात हो रही है इनामी बदमाश शादाब उर्फ ‘चूहा’ की, जिसे पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी, जो गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित था।
यहां पढ़ें – महाराष्ट्र चुनाव : कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 23 उम्मीदवारों को मिला है मौका
सम्बंधित ख़बरें
शनि प्रदोष व्रत 2026: पूजा के दौरान इन भूलों से रहें दूर, तभी मिलेगा भगवान शिव और शनिदेव का आशीर्वाद
डिंडौरी में जमीन घोटाला, हाईकोर्ट की रोक के बावजूद बेच डाली करोड़ों की पैतृक जमीन; पूर्व तहसीलदार पर FIR दर्ज
वेनेजुएला के बाद फिलीपींस में 6.5 तीव्रता का भूकंप, कुछ दिन पहले आए भूकंप में गई थी 80 लोगों की
प्रयागराज में माफिया और गुर्गों पर फिर कसेगा शिकंजा, गैंगस्टर एक्ट की पुरानी फाइलें खोलेगा प्रशासन
इस बाबत पुलिस ने बताया कि मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट इलाके में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश शादाब उर्फ चूहा की पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी, जो गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित था।
वहीं पुलिस की मानें तो, बीते शुक्रवार की रात को लिसाड़ी गेट पुलिस चारखम्बा तिराहे के पास संदिग्ध लोगों व वाहनों की तलाशी ले रही थी। इस तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह पुलिस दल पर गोलीबारी कर फरार होने की कोशिश करने लगा।
यहां पढ़ें – राजस्थान: ट्रांसफर के 5 दिन बाद ही कलेक्टर ऑफिस के सामने लटका मिला नायब तहसीलदार का शव, फैली सनसनी
वहीं पुलिस नें भी आत्मरक्षा में फायरिंग की जो उसके पैर में लगी जिससे वह घायल हो गया और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में घायल अभियुक्त ने अपना नाम शादाब उर्फ चूहा बताया। पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त शादाब उर्फ चूहा एक आदतन अपराधी है, जिसके विरूद्ध लिसाड़ीगेट व अन्य थानों में लगभग 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट, हत्या का प्रयास, चोरी, पशु चोरी सहित अन्य गंभीर अपराधों के गोंडा में आठ, बलरामपुर में चार, बहराइच में पांच तथा श्रावस्ती में पांच केस दर्ज हैं।
वहीं भियुक्त शादाब उर्फ चूहा बलरामपुर जिले के थाना महाराजगंज तराई के एक आपराधिक मामले में फरार भी चल रहा था। जिस पर देवीपाटन मंडल से 50 हज़ार रुपया का इनाम व बलरामपुर में 25 हजार का इनाम भी घोषित किया हुआ है। (एजेंसी इनपुट के साथ )
Meerut bounty criminal shadab injured in police encounter admitted to hospital
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शनि प्रदोष व्रत 2026: पूजा के दौरान इन भूलों से रहें दूर, तभी मिलेगा भगवान शिव और शनिदेव का आशीर्वाद
Jun 26, 2026 | 07:33 PMडिंडौरी में जमीन घोटाला, हाईकोर्ट की रोक के बावजूद बेच डाली करोड़ों की पैतृक जमीन; पूर्व तहसीलदार पर FIR दर्ज
Jun 26, 2026 | 07:32 PMवेनेजुएला के बाद फिलीपींस में 6.5 तीव्रता का भूकंप, कुछ दिन पहले आए भूकंप में गई थी 80 लोगों की
Jun 26, 2026 | 07:29 PMप्रयागराज में माफिया और गुर्गों पर फिर कसेगा शिकंजा, गैंगस्टर एक्ट की पुरानी फाइलें खोलेगा प्रशासन
Jun 26, 2026 | 07:28 PMचंपत राय के इस्तीफे पर पूर्णिमा कोठारी का बड़ा बयान: ‘यह राम मंदिर को बदनाम करने की साजिश’
Jun 26, 2026 | 07:17 PMCBI Raid: मोदी सरकार की सोलर योजना पर भ्रष्टाचार का दाग, PNB मैनेजर 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Jun 26, 2026 | 07:14 PMइंदौर में 200 रुपये के नकली नोट बनाने वाले रैकेट का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार; ऐसे हुआ मामले का खुलासा
Jun 26, 2026 | 07:07 PMवीडियो गैलरी

होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM










