महाराष्ट्र चुनाव : कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 23 उम्मीदवारों को मिला है मौका

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। ऐसें में कांग्रेस ने कुल 71 नामों का ऐलान कर दिया है। चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा, जबकि मतों की गिनती आगामी 23 नवंबर को होगी।
महाराष्ट्र चुनाव : कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी
महाराष्ट्र चुनाव : कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी
Published on
Updated on

मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। ऐसें में कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 48 और दूसरी लिस्ट में 23 उम्मीदवारों के साथ कुल 71 नामों का ऐलान कर दिया है। इस दुसरी सूची में अधिकांश नाम विदर्भ से हैं। कांग्रेस ने इस बार नागपुर साउथ से गिरिश पांडव, वर्धा से शेखर शिंदे और यवतमाल से अनिल मांगुलकर को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस आज ही उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट भी जारी करने वाली है।

इससे पहले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के चुनाव प्रभारी रमेश चेन्निथला ने आज कहा था कि , “महाराष्ट्र की दूसरी सूची आधे घंटे के अंदर घोषित की जाएगी और आज CEC की बैठक है। आज हम अपनी सभी सीटों को अंतिम रूप देंगे और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। उत्तर प्रदेश में भी किसी का सम्मान नहीं किया गया, लेकिन हमने समाजवादी पार्टी का समर्थन किया और कोई सीट नहीं ली, लेकिन हम निश्चित रूप से उन्हें भी कुछ सीटें दे रहे हैं निश्चित रूप से समाजवादी पार्टी महाविकास अघाड़ी का हिस्सा है। CPM, CPI भी महाविकास अघाड़ी का हिस्सा हैं, हम सभी दलों को प्रतिनिधित्व दे रहे हैं लेकिन फिलहाल सीटें सीमित हैं।”

जानकारी दें कि कांग्रेस ने अपनी केंद्रीय चुनाव समिति ( CEC) की बैठक के बाद बीते शुक्रवार को कहा था कि महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी (MVA) एकजुट है और सीटों के तालमेल को आज शनिवार शाम तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा। पार्टी की CEC ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची पर शुक्रवार को मुहर लगाई और यह आज जारी हो गई है।

वहीं अब पार्टी उम्मीदवारों की तीसरी सूची भी जल्द जारी होने की संभावना है। पार्टी मुख्यालय में आयोजित सीईसी की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव के।सी। वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्निथला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले और महाराष्ट्र से जुड़े कुछ अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पटोले ने कहा था कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की दूसरी सूची और तीसरी सूची भी आ जाएगी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर इससे पहले बीते गुरुवार को कांग्रेस पार्टी ने 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इस पहली सूची में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टिवार और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल थे।

गौरतलब है कि, कई दिनों के गतिरोध के बाद महा विकास आघाडी ने बीते बुधवार को 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा चुनाव के लिये सीट बंटवारे को लेकर फॉर्मूले की घोषणा की थी। इसके तहत शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और एनसीपी(एसपी) के 85-85 सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की गई थी। जानकारी दें कि, महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा, जबकि मतों की गिनती आगामी 23 नवंबर को होगी। (एजेंसी इनपुट के साथ )

Navbharat Live
navbharatlive.com