Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 27 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मायावती को सता रही ब्राह्मणों की चिंता! योगी सरकार पर उठाए सवाल, कहा- ब्राह्मण समाज उपेक्षित के साथ असुरक्षित

UP Politics: मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यूपी में ब्राह्मण समाज यहां केवल उपेक्षित ही नहीं बल्कि काफी असुरक्षित भी है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: May 11, 2026 | 04:05 PM

मायावती (Image- Social Media)

Follow Us
Follow Us:

Mayawati on Brahmin Politics: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कुछ महीनों का वक्त बचा है। इससे पहले बसपा सुप्रीमो और राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को ब्राह्मणों की चिंता सता रही है। मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यूपी में ब्राह्मण समाज यहां केवल उपेक्षित ही नहीं बल्कि काफी असुरक्षित भी है।

मायावती ने ने बताया कि राजधानी लखनऊ में ब्राह्मण समाज से ताल्लुक रखने वाले बीजेपी के एक युवा नेता पर जानलेवा हमला होने से हर तरफ एकबार फिर से कानून-व्यवस्था के साथ-साथ इस बात पर भी चर्चा शुरू हो गई है कि राज्य में ब्राह्मण समाज यहां केवल उपेक्षित ही नहीं बल्कि काफी असुरक्षित भी है, जो अति-चिन्तनीय।

वैसे तो मंत्रिमण्डल का घटाना-बढ़ाना व विस्तार आदि सत्ताधारी पार्टी का आन्तरिक राजनीतिक चिन्तन का मामला ज़्यादा होता है और इसीलिये उत्तर प्रदेश मंत्रिमण्डल के कल हुये विस्तार के बारे में कुछ भी टीका-टिप्पणी करना उचित नहीं होगा, किन्तु कुल मिलाकर इसका अच्छा प्रभाव आमजन के हित के… — Mayawati (@Mayawati) May 11, 2026

सम्बंधित ख़बरें

कांग्रेस ने दलित नेता राजेंद्र पाल गौतम को बनाया UP का प्रभारी, मायावती से की थी सीक्रेट मीटिंग

भरोसे से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं… देवरिया में गरजे सीएम योगी, अखिलेश की सपा पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला

आगरा: BJP पार्षद ने नाले पर काटा जन्मदिन का केक; स्मार्ट सिटी की व्यवस्था पर उठाए सवाल, VIDEO वायरल

राम मंदिर चंदा चोरी केस में विपक्ष हावी! कांग्रेस-आप ने मिलकर लगाई क्लास, SIT की जिम्मेदारियों और FIR पर सवाल

उन्होंने कहा कि बी.एस.पी. की रही सभी सरकारों में समाज के हर वर्ग के जान, माल व मजहब के साथ-साथ बेहतरीन कानून-व्यवस्था के तहत ब्राह्मण समाज समेत समाज के सभी वर्गों को ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की नीति व सिद्धान्त के अन्तर्गत न्याय और सुरक्षा दी गई थी, जो कि सर्वविदित है।

देवबंद मामले पर भी बोलीं मायावती

साथ ही मायावती ने दूसरे पोस्ट में सहारनपुर में 9 मई दो बीघा जमीन विवाद में का भी जिक्र किया। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र के लालवाला गांव में ठाकुर-दलित के बीच दो बीघा जमीन को लेकर हुए जातीय संघर्ष के बाद हालात तनावपूर्ण हैं। मायावती ने कहा कि लालवाला गांव में अनुसूचित जाति और ठाकुर समाज के बीच जमीन के मालिकाना हक को लेकर शनिवार को पथराव हुआ और दोनों पक्षों के बीच चले संघर्ष में तीन महिलाओं समेत आठ लोग घायल हुए थे।

पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

घटना के बाद दलित समाज ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई और लाठीचार्ज का आरोप लगाया। मामले को लेकर नगीना सांसद चंद्रशेखर अपने पदाधिकारियों के साथ गांव जाकर पीड़ित पक्ष से मिलने वाले थे। प्रशासन ने संभावित तनाव को देखते हुए उनको घर पर ही नजरबंद कर दिया।

यह भी पढ़ें- चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ी कामयाबी: यूपी और बिहार से 3 शार्पशूटर गिरफ्तार, यूपीआई पेमेंट ने खोला राज!

बता दें कि लालवाला गांव में फिलहाल भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस दोनों पक्षों पर नजर रख रही है और शांति व्यवस्था कायम रखने की कोशिश कर रही है। विवादित जमीन को लेकर दोनों पक्ष अपना -अपना दावा कर रहे हैं।

Mayawati slams yogi govt brahmin safety saharunpur caste conflict up politics

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 11, 2026 | 04:05 PM

Topics:  

  • Mayawati
  • UP Politics
  • Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.