आगरा: BJP पार्षद ने नाले पर काटा जन्मदिन का केक; स्मार्ट सिटी की व्यवस्था पर उठाए सवाल, VIDEO वायरल
BJP Councillor Agra: आगरा के वार्ड-12 के भाजपा पार्षद किशन नायक ने गंदे नाले के किनारे जन्मदिन का केक काटकर नगर निगम की सफाई व्यवस्था के खिलाफ अनोखा विरोध दर्ज कराया।
- Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
भाजपा पार्षद किशन नायक (सोर्स- फोटो नवभारत)
BJP Councillor Kishan Nayak Birthday Celebration: ताजनगरी आगरा में एक अनोखे विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वार्ड-12 छत्ता क्षेत्र के भाजपा पार्षद किशन नायक ने अपना जन्मदिन किसी होटल, रेस्टोरेंट या पार्टी हॉल में नहीं, बल्कि अपने क्षेत्र के गंदे नाले के किनारे केक काटकर मनाया। उनका कहना है कि यह कोई जश्न नहीं, बल्कि नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी के दावों के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध है।
बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद नहीं कराई गई नाले की सफाई
पार्षद किशन नायक का आरोप है कि उन्होंने कई बार क्षेत्र के नाले की तलीझाड़ सफाई कराने के लिए संबंधित अधिकारियों, एसएनए, नगर आयुक्त और महापौर तक शिकायतें पहुंचाईं। उन्होंने लिखित शिकायतें देने के साथ-साथ नगर निगम सदन में भी यह मुद्दा उठाया, लेकिन बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद नाले की सफाई नहीं कराई गई।

जलभराव और गंदगी से लोगों को हो रही भारी परेशानी
पार्षद का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी, लेकिन स्मार्ट सिटी आगरा के कई इलाकों में आज भी हालात बेहद खराब हैं। उनका कहना है कि बरसात शुरू हो चुकी है और यदि समय रहते नालों की सफाई नहीं हुई तो जलभराव और गंदगी से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
सम्बंधित ख़बरें
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
वायरल वीडियो के बाद इंस्पेक्टर पर गिरी गाज; बसई जगनेर थाना प्रभारी हटाए गए, विभागीय जांच शुरू
Explainer: यूपी बीजेपी की नई सोशल इंजीनियरिंग…क्या पंकज चौधरी की टीम सपा के PDA फॉर्मूले को दे पाएगी चुनौती?
ग्वालियर में प्रहलाद पटेल का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- संविधान की बात करने वालों का इतिहास देश जानता है
यह भी पढ़ें- यूपी बीजेपी की नई 64 सदस्यीय टीम मैदान में! आज पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह फूकेंगे चुनावी शंखनाद
नहीं हो रहा मूलभूत समस्या का समाधान
उन्होंने कहा कि जब सत्ता पक्ष का पार्षद होने के बावजूद वह अपने क्षेत्र की मूलभूत समस्या का समाधान नहीं करा पा रहे हैं, तो आम जनता की परेशानी का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसी पीड़ा और व्यवस्था के प्रति नाराजगी जताने के लिए उन्होंने नाले के किनारे अपने समर्थकों और क्षेत्रवासियों के साथ जन्मदिन मनाया।
इस अनोखे विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग इसे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करने वाला विरोध बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे जनप्रतिनिधि की मजबूरी और क्षेत्रीय समस्याओं को उजागर करने का अलग तरीका मान रहे हैं।
