-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Mayawati Expelled 3 Senior Leaders From Bsp
उपचुनाव के बीच शादी का खाना पड़ा महंगा, 3 वरिष्ठ नेताओं की मायावती ने छीनी सदस्यता…सपा से जोड़ा कनेक्शन
- Written By: Saurabh Pal
उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती तीन नेताओं पर एक्शन लेते हुए पार्टी से बाहर निकाल दिया। मेरठ के तीनों वरिष्ठ नेताओं यह कार्रवाई अनुशासनहीनता को लेकर की गई है।

मायावती (फोटो- सोशल मीडिया)
लखनऊः उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती तीन नेताओं पर एक्शन लेते हुए पार्टी से बाहर निकाल दिया। मेरठ के तीनों वरिष्ठ नेताओं यह कार्रवाई अनुशासनहीनता को लेकर की गई है। निष्कासित नेताओं में मेरण मंडल प्रभारी प्रशांत गौतम, जिला प्रभारी महावीर सिंह प्रधान और दिनेश काजीपुर हैं। उपचुनाव के बीच मायावती के इस एक्शन के बाद सियासत गर्म हो गई है।
बसपा के तीनों नेताओं का गुनाह इतना था कि वह अपनी ही पार्टी के प्रभारी बाबू मुनकाद अली के बेटे की शादी में वलीमा खाने चले गए थे, जो मायावती को पसंद नहीं आया। इसकी कीमत उन्हें पार्टी की सदस्यता गवां कर अदा करनी पड़ी है।
ये भी पढ़ें-झारखंड चुनाव : गुमला से JMM और कांग्रेस पर पीएम मोदी का वॉर, आदिवासी गांवों को विकसित करने की कही बात
सम्बंधित ख़बरें
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
दिल्ली जाएंगे CM फडणवीस? चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कब तक रहेंगे मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
चेहरे की जिद्दी झाइयों का छिपा हुआ राज! सिर्फ दही का यह आसान नुस्खा लौटा सकता है खोई हुई चमक
Jana Nayagan Update: A सर्टिफिकेट मिलने के बाद बढ़ा क्रेज, एडवांस बुकिंग खुलते ही एक घंटे में बिके हजारों टिकट
सपा से कार्रवाई का कनेक्शन
इस कार्रवाई का कनेक्शन समाजवादी पार्टी से जोड़ा जा रहा है। दरअसल बसपा नेता मुलकाद अली की बेटी सुंबुल राणा को सपा ने मीरपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। इसी कारण बसपा ने सुंबुल राणा के भाई के वलीमा में पार्टी नेताओं के शरीक होने पर रोक लगाई थी, लेकिन निमंत्रण के कारण मंडल प्रभारी प्रशांत गौतम, जिला प्रभारी महावीर सिंह प्रधान और दिनेश काजीपुर चले गए। जैसे ही इस बात की सूचना मायावती को मिली, उन्होंने इसे अनुशासन हीनता माना और पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
सुंबुल राणा के भाई का था वलीमा
आपतो बता दें सुंबुल राणा, पूर्व सांसद कादिर राणा की बहू हैं और मीरापुर से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। मुनकाद अली और कादिर राणा आपस में समधी हैं। इसलिए मुनकाद अली के बेटे के वलीमे के कार्ड में कादिर राणा का भी नाम छापा गया था। और ये कार्ड सभी बसपा नेताओं को भेजे गए थे।
माया के एक्शन को नेताओं ने माना गलत
वहीं मायावती की इस कार्रवाई पर महावीर सिंह प्रधान का कहना है कि इस तरह का फैसला बिल्कुल गलत है, हमने हमेशा पार्टी की सेवा की है और करते रहेंगे। उन्होंने कहा कुछ विरोधी खेमे के लोग हैं जो हमारे खिलाफ साजिश रच रहे हैं। मुनकाद जी से हमारे क्षेत्र और परिवार के ताल्लुक हैं, इसलिए हम उनके यहां दावत में गए।
बसपा से निष्कासित किए गए प्रशांत गौतम ने कहा, ‘मेरे पास मेवालाल जी का फोन आया उन्होंने मुझे शादी में जाने से रोका। लेकिन मुनकाद जी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, चुनाव उनकी बेटी लड़ रही हैं। उसकी शादी को 10 साल से ज्यादा हो गए। अब बेटी का घर अलग है। हम सुंबुल के घर नहीं गए बल्कि मुनकाद जी के घर के समारोह में गए।
Mayawati expelled 3 senior leaders from bsp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PMदिल्ली जाएंगे CM फडणवीस? चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कब तक रहेंगे मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
Jul 11, 2026 | 09:29 PMचेहरे की जिद्दी झाइयों का छिपा हुआ राज! सिर्फ दही का यह आसान नुस्खा लौटा सकता है खोई हुई चमक
Jul 11, 2026 | 09:15 PMJana Nayagan Update: A सर्टिफिकेट मिलने के बाद बढ़ा क्रेज, एडवांस बुकिंग खुलते ही एक घंटे में बिके हजारों टिकट
Jul 11, 2026 | 09:08 PMईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PMट्रोलिंग पर मेयर रितु तावड़े का पलटवार, बोलीं- मुंबईकर तय करेंगे मैं रील स्टार हूं या रियल स्टार
Jul 11, 2026 | 09:00 PMदिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, 6 महीने में कटे 48 लाख चालान, जानें किस राज्य ने बनाया रिकॉर्ड
Jul 11, 2026 | 08:56 PMवीडियो गैलरी

सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM










