बहनजी की फर्जी बयानबाजी से हो रहा बसपा का बंटाधार, मायावती नहीं कर पा रहीं पार्टी में सुधार

उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव के नतीजे आने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावाती का बयान आया है। उन्होंने नतीजों के विश्लेषण पर फर्जी वोटों का जिक्र किया और इसे शर्मनाक बताया। मायावती ने चुनाव आयोग से सुधार की मांग की।
बहनजी की फर्जी बयानबाजी से हो रहा बसपा का बंटाधार, मायावती नहीं कर पा रहीं पार्टी में सुधार
बसपा प्रमुख मायावती (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव के नतीजे आने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावाती का बयान आया है। उन्होंने नतीजों के विश्लेषण पर फर्जी वोटों का जिक्र किया और इसे शर्मनाक बताया। मायावती ने चुनाव आयोग से सुधार की मांग की। साथ ही अब कभी भी उपचुनाव न लड़ने का ऐलान कीं। यही नहीं उन्होंने EVM पर भी ठीकरा फोड़ा।

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा की सीटों पर हुए उपचुनाव में इस बार जो मतदान हुआ है। उसके बाद जो कल नतीजे आए हैं, उसको लेकर लोगों में आम चर्चा है कि पहले देश में बैलेट पेपर के जरिए चुनाव जीतने के लिए सत्ता का दुरुपयोग करके फर्जी वोट डाले जाते थे। अब तो EVM के जरिए भी ये कार्य किया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए बहुत दुख और चिंता की बात है।

उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि देश में लोकसभा और राज्यों में विधानसभा चुनावों के साथ-साथ खासकर उपचुनावों में तो अब ये कार्य काफी खुलकर किया जा रहा है। ये सब हमें हाल ही में हुए उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में देखने को भी मिला है। महाराष्ट्र राज्य में विधानसभा के हुए आम चुनाव में भी इसे लेकर काफी आवाजें उठाई जा रही है। ये हमारे देश और लोकतंत्र के लिए खतरे की बड़ी घंटी भी है।

मायावती का बयान

उपचुनाव न लड़ने का किया ऐलान

मायावती ने कहा कि ऐसी स्थिति में अब हमारी पार्टी ने ये फैसला लिया है कि जब तक देश में फर्जी वोटों को डालने से रोकने के लिए देश के चुनाव आयोग द्वारा कोई सख्त कदम नहीं उठाए जाते हैं तब तक हमारी पार्टी देश में अब कोई भी उपचुनाव नहीं लड़ेगी। हमारी पार्टी देश में लोकसभा व राज्यों में विधानसभा के चुनाव तथा स्थानीय निकायों के चुनाव पूरी तैयारी और दमदारी के साथ लड़ेगी।

चुनाव दर चुनाव गिरता ही जा रहा पार्टी का प्रदर्शन

बता दें कि मायवती की नेतृत्व वाली बसपा का प्रदर्शन चुनाव दर चुनाव गिरता ही जा रहा है। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भी बसपा की बेहद खराब पार्टी रही। महज एक ही सीट जीत सकी थी। वहीं और उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे तमाम राज्यों में हुए चुनावों में भी बसपा ने चुनाव लड़े लेकिन वहां भी स्थिति खराब रही। लोक सभा चुनाव 2024 में तो बसपा खाता तक ही नहीं खाेल पाई। खास बात ये है कि बहन जी यानी मायावती सिर्फ फर्जी बयानबाजी कर रही हैं । यही वजह है कि पार्टी में सुधार नहीं  कर पा रही हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com