-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Maulana Shahabuddin Reprimands Cricketer Shami Ramadan Roza For Not Fasting
Mohammed Shami: रोजा तोड़ मोहम्मद शमी ने निभाई नेशनल ड्यूटी तो भड़क गए मौलाना, तेज गेंदबाज को बताया मुजरिम
- Written By: Saurabh Pal
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी की एनर्जी ड्रिंक पीते हुए तस्वीर ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। अब एक मौलान ने शमी को मुजरिम कहा है।

मोहम्मद शमी (फोटो- सोशल मीडिया)
बरेलीः भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी की एनर्जी ड्रिंक पीते हुए तस्वीर ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। लोगों ने कहा कि नेशनल ड्यूटी के लिए शमी ने रोजा नहीं तोड़ दिया। दरअसल इस समय रमजान का महीना चल रहा है। इस्लाम धर्म को मानने वाले सभी लोग रोजा रख रहे हैं, लेकिन एक खिलाड़ी के लिए यह मुश्किल होता है। इसलिए मोहम्मद शमी ने नेशनल ड्यूटी को पहले रखा।
अब बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने मोहम्मद शमी से नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि शमी ने रमजान में रोजा नहीं रखा, जो गुनाह है। शरीयत की नजर में वह मुजरिम हैं। इनको हरगिज ऐसा नहीं करना चाहिए था। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने गुरुवार को वीडियो जारी कर मोहम्मद शमी की आलोचना की।
शमी शरीयत के नियमों का पालन करें
सम्बंधित ख़बरें
UP Gochar Bhumi Mission: UP में 39,721 हजार हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरित चारा में हरदोई बना नंबर-1
ग्रेटर नोएडा हादसे में बड़ी कार्रवाई; सुपरवाइजर और कंपनी ब्लैकलिस्ट, ठेकेदार पर पहले ही हो चुकी है FIR
आगरा से CM Yogi का बड़ा ऐलान: 7.50 लाख शिक्षकों को मिलेगा ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज, लाखों परिवारों को राहत
योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि: UNESCO की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ, बना देश का 45वां विश्व धरोहर स्थल
शहाबुद्दीन रजवी ने वीडियो जारी कर कहा कि शरियत के नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। इस्लाम में रोजा रखना फर्ज है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति जान बूझकर अपना रोजा नहीं रखता है तो वह हमारे धार्मिक कानूनों के खिलाफ है। उसे गुनहगार माना जाता है। आगे मौलाना ने कहा कि क्रिकेट खेलना बुरा नहीं है, लेकिन धार्मिक जिम्मेदारियों को भी निभाना चाहिए। मैं हिदायत देता हूं कि शमी शरीयत के नियमों का पालन करें और अपने धर्म के प्रति जिम्मेदार बनें।
कौन है मौलाना शहाबुद्दीन?
शहाबुद्दीन रजवी को मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी के नाम से जाना जाता है। वह भारतीय इस्लामी विद्वान, लेखक और सोशल वर्कर हैं। वह ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष और इस्लामिक रिसर्च सेंटर के संस्थापक हैं।
देते रहते हैं विवादित बयान
बता दें कि अक्सर वह अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इससे पहले उन्होंने बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री का पद यात्रा पर सवाल उठाते हुए रोक लगाने की मांग की थी। इसके साथ ही हिंसा भड़कने की आशंका जताई थी। एक और बयान जो आजकल चर्चा में वो ये है कि उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी में होली खेलने पर रोक लगाने की मांग की थी। इसके पीछे उन्होंने तर्क दिया था कि विश्वविद्य़ाल में मुस्लिम छात्रों की संख्या अधिक है।
Maulana shahabuddin reprimands cricketer shami ramadan roza for not fasting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














