आगरा में वृद्ध महिला हत्याकांड का खुलासा; चोरी के इरादे से घर में घुसा था आरोपी, हत्या कर जेवर लेकर फरार

Agra Murder Case: फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र में वृद्ध महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। नशे का आदी आरोपी चोरी के इरादे से घर में घुसा था और पहचान होने के डर से वृद्धा की हत्या कर दी।
Agra Elderly Woman Murder Case: Drug-Addicted Man Arrested for Alleged Theft and Murder in Fatehpur Sikri
आगरा पुलिस- गिरफ्तार आरोपी(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Agra Elderly Woman Murder: आगरा पुलिस कमिश्नरेट वेस्ट जोन के अंतर्गत फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के ग्राम पतसाल में वृद्ध महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, नशे का आदी आरोपी चोरी के इरादे से वृद्धा के घर में दाखिल हुआ था। वृद्धा को इसकी भनक लगी और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। पकड़े जाने के डर से आरोपी ने वृद्धा की हत्या कर दी और घर से जेवर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी बालवीर उर्फ बंटू पुत्र ईश्वरी प्रसाद निवासी ग्राम पतसाल को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से दो पीली धातु के कुंडल और एक सफेद धातु की पायल बरामद हुई है।

डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार ने बताया कि तीन अक्टूबर को ग्राम पतसाल में वृद्ध महिला का शव उसके घर के अंदर मिला था। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की गई। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गईं।

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्याकांड में शामिल आरोपी ग्राम पतसाल के जंगल में नहर के किनारे तेहरा मोरी डैम की ओर जाने वाले रास्ते पर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से वृद्धा के घर से चोरी किए गए बताए गए दो कुंडल और एक पायल बरामद हुई।

Agra Elderly Woman Murder Case: Drug-Addicted Man Arrested for Alleged Theft and Murder in Fatehpur Sikri
आगरा में सपा की बैठक में बवाल; टिकट की दावेदारी को लेकर दो नेताओं में हाथापाई, संगठन के सामने बढ़ी चुनौती

आवाज सुनकर घबरा गया आरोपी

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे का आदी है। डीसीपी वेस्ट के अनुसार, नशे की जरूरत पूरी करने के लिए जब उसके पास पैसे नहीं बचे तो उसने गांव की वृद्ध महिला के घर चोरी करने की योजना बनाई। आरोपी को जानकारी थी कि वृद्धा घर में अकेली रहती है और उसे कम दिखाई देता है। इसी का फायदा उठाकर वह चोरी के इरादे से घर में दाखिल हुआ।

आरोपी के मुताबिक, चोरी करने के बाद जब वह घर से निकलने लगा तो वृद्धा को आवाज सुनाई दे गई। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को डर था कि वृद्धा के शोर मचाने से वह पकड़ा जाएगा। इसी घबराहट में उसने वृद्धा की हत्या कर दी और वहां से चोरी किए गए जेवर लेकर फरार हो गया।

डीसीपी वेस्ट में यह भी बताया कि मृतक महिला की आंखों की रोशनी बेहद कम थी, आंखों की कम रोशनी के कारण वह लोगों को पहचान नहीं सकती थी, लेकिन महिला में एक विशेषता थी कि वह लोगों की आवाज से उन्हें पहचान लिया करती थी। आरोपी कर भी महिला की पहचान का था इसलिए एक ही आवाज में वह चिन्हित हो गया, पकड़े जाने की भैंस ही उसने मृतका की हत्या कर दी।

Agra Elderly Woman Murder Case: Drug-Addicted Man Arrested for Alleged Theft and Murder in Fatehpur Sikri
आगरा में 18वें ‘मीट एट आगरा’ का आगाज; पहली बार पहुंचा चाइनीज डेलीगेशन, फुटवियर उद्योग में दिखे नए अवसर

पुलिस के मुताबिक आरोपी का नहीं है आपराधिक इतिहास

डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है। हालांकि वह नशे का आदी है। पुलिस का कहना है कि नशे की लत पूरी करने के लिए पैसे जुटाने के उद्देश्य से उसने चोरी की योजना बनाई और वृद्धा के जागने के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

आगरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही चोरी किए गए जेवर भी बरामद कर लिए हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास भी नहीं रहा है फिर भी छानबीन की जा रही है कि आरोपी के साथ कोई अन्य व्यक्ति तो नहीं था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com