मथुरा में बांके बिहारी के दर्शन को आई बच्ची पर गिरा छज्जा, सिर में गंभीर चोट, हालत नाजुक

Mathura Banke Bihari Temple Roof Broke: मथुरा में बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा हो गया। मंदिर में दर्शन के लिए कतार में खड़ी बच्ची के ऊपर छज्जा टूटकर गिरा।
Banke Bihari Temple Roof Broke
पर‍िजन घायल बच्‍ची को गोद में ल‍िए हुए (सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • बांके बिहारी मंदिर दर्शन के लिए कतार में खड़ी अर्पिता पर जर्जर छज्जे का मलबा गिरा

  • फलाहारी बाबा वाली गली में बंदरों की उछलकूद के दौरान छज्जे का हिस्सा टूटा

  • गाजियाबाद से परिवार के साथ आई बच्ची गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारी

Vrindavan Girl Injured: मथुरा में बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ रविवार को बड़ा हादसा हो गया। मंदिर में दर्शन के लिए कतार में खड़ी एक वर्षीय बच्ची के ऊपर जर्जर भवन के छज्जे का हिस्सा टूटकर गिर पड़ा।

हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। लहूलुहान हालत में बच्ची को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्‍टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।

Banke Bihari Temple Roof Broke
पार्क में बैठे रहे मां-बाप, कुंड में डूबने से 6 साल के बेटे की मौत, गिरिराज परिक्रमा करने आया था परिवार

गाजियाबाद से परिवार के साथ दर्शन करने आई थी बच्ची

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र की वसुंधरा कॉलोनी निवासी अमित रविवार को परिवार के छह सदस्यों के साथ ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने वृंदावन आए थे। परिवार के सभी सदस्य मंदिर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वे फलाहारी बाबा वाली गली में दर्शन के लिए लगी कतार में खड़े थे। तभी अचानक यह हादसा हो गया।

बंदरों की उछलकूद से टूटा छज्जे का हिस्सा

बताया जा रहा है कि गली में स्थित एक जर्जर भवन के छज्जे पर बंदर बैठा हुआ था। बंदर की उछलकूद और हलचल के दौरान छज्जे का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर पड़ा। उसी समय नीचे दर्शन की कतार में अमित की एक वर्षीय बेटी अर्पिता खड़ी थी। छज्जे का मलबा सीधे बच्ची के ऊपर गिरा। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगने से बच्ची लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी।

पिता गोद में उठाकर अस्पताल पहुंचे

हादसा होते ही कतार में खड़े श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोग बच्ची की तरफ दौड़े। पिता अमित ने घायल बेटी को गोद में उठाया और तत्काल रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने बच्ची को भर्ती कर उपचार शुरू किया। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जर्जर भवनों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

इस हादसे ने बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र की संकरी गलियों में स्थित पुराने और जर्जर भवनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। रविवार और त्योहारों पर यहां भीड़ और बढ़ जाती है।

स्थानीय स्तर पर लंबे समय से मंदिर क्षेत्र के पुराने भवनों की स्थिति को लेकर चिंता जताई जाती रही है। बंदरों की उछलकूद के बीच कमजोर छज्जे और दीवारें श्रद्धालुओं के लिए खतरा बन सकते हैं।

Banke Bihari Temple Roof Broke
मथुरा के गोवर्धन में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में हुई फायरिंग, एसपी देहात बोले- जांच जारी