मथुरा के गोवर्धन में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में हुई फायरिंग, एसपी देहात बोले- जांच जारी

Mathura Gunfire Incident: कहासुनी के बाद तनाव की स्थिति बनी, जिसके बाद फायरिंग होने की बात सामने आई है। गोलीबारी में चार लोगों के छर्रे लगने की सूचना है। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
Mathura Gunfire Incident
मथुरा में गोलीबारी की घटना(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • खूनी संघर्ष में तब्दील हुआ आपसी विवाद, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

  • एसपी देहात बोले- बच्चों की आवाज में गोली चली थी, प्रार्थना पत्र मिला, कार्रवाई की जा रही है

  • विवाद की असली वजह और फायरिंग में शामिल लोगों की जांच कर रही पुलिस

Mathura Govardhan Firing Incident: मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने अचानक गंभीर रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग की गई, जिसमें चार लोगों को छर्रे लगने की सूचना है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, गोवर्धन थाना क्षेत्र में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से तनाव की स्थिति बन गई। इसी दौरान फायरिंग होने की बात सामने आई है। गोलीबारी में चार लोगों के छर्रे लगने की सूचना है। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

Mathura Gunfire Incident
मथुरा में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, महिला गिरफ्तार, 1.15 लाख कैश और स्मैक बरामद; पति समेत 3 फरार

एसपी देहात ने दी मामले की जानकारी

घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों ने भी जानकारी दी है। एसपी देहात आलोक राज नारायण ने बताया कि बच्चों की आवाज में गोली चलने की बात सामने आई है। इस संबंध में पुलिस को प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

घटनाक्रम से जुड़े तथ्य खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब विवाद की असली वजह, फायरिंग में शामिल लोगों और वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है। घटना में चार लोगों को छर्रे लगने की सूचना के बाद घायलों के उपचार और पूरे घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों को भी खंगाला जा रहा है।

फिलहाल मामूली विवाद में फायरिंग की घटना ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। मथुरा पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Mathura Gunfire Incident
मथुरा के विश्राम घाट के पास बंद कमरे में लगी भीषण आग, इलाके में हड़कंप, फायर सेफ्टी बाइक ने पाया काबू