Mathura: अध्यापिका की शिकायत पर महंत को पुलिस ने किया गिरफ्तार; परखम चौकी पर सैकड़ों ग्रामीणों ने किया हंगामा
Mathura News: मथुरा के फरह थाना क्षेत्र की परखम चौकी पर अध्यापिका की शिकायत के आधार पर राधा-कृष्ण मंदिर के महंत को हिरासत में लेने के बाद सैकड़ों ग्रामीण और महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
- Reported By: मोहन श्याम शर्मा | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
पुलिस चौकी का घेराव करते स्थानीय लोग (सोर्स- फोटो नवभारत)
Mathura Farah Police Station: मथुरा के फरह थाना क्षेत्र की परखम चौकी पर शुक्रवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब एक अध्यापिका की शिकायत के आधार पर पुलिस ने राधा-कृष्ण मंदिर के महंत को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही महंत के समर्थन में सैकड़ों ग्रामीण और महिलाएं परखम चौकी पहुंच गए और पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया।
महंत पर लगाए गए आरोप को बताया निराधार
बता दें कि ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए कहा कि महंत पर लगाए गए आरोप निराधार हैं और उन्हें बिना पर्याप्त जांच के हिरासत में लिया गया है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने महंत की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि उन्हें नहीं छोड़ा गया तो बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे तथा थाने और चौकी का घेराव भी किया जाएगा।
पुलिस ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन
सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी।
सम्बंधित ख़बरें
Mundia Purnima Fair: गोवर्धन और मथुरा स्टेशन पर हाई अलर्ट, 350 RPF जवान और 300 CCTV से होगी निगरानी
मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से दंपती की मौत, जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा मासूम
Agra: वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का खुलासा; होटल में डील करते तस्कर गिरफ्तार, 10 तेंदुओं की खाल बरामद
ब्रज में आस्था का महासंगम: गिरिराज महाराज की परिक्रमा को उमड़े श्रद्धालु, प्रशासन ने किए व्यापक सुरक्षा इंतजाम
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्रामीणों का विरोध जारी रहने से क्षेत्र में स्थिति पर पुलिस की लगातार नजर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें- मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से दंपती की मौत, जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा मासूम
जानें क्या है मामला
बता दें कि मंदिर के महंत पर छात्राओं को पैसे का लालच देकर उनके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है। स्थानिय पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर महंत को हिरासत में ले लिया जिसके बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।
बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह पांचवीं कक्षा की बालिका ने अपने परिजनों को महंत द्वारा की गई छेड़छाड़ की जानकारी दी थी। जिसके बाद बालिका के परिजनों ने यह बात प्रधानाचार्य तो बताई।
प्रधानाचार्य ने अन्य बालिकाओं से जानकारी लेने के बाद 112 पर कॉल करके पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्राओं की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर महंत को हिरासत में ले लिया है।
