Vrindavan: साधु की धारदार हथियार से हत्या; बीच-बचाव करने पहुंचे दो साथी भी घायल, आरोपी की तलाश में जुटीं पुलिस

Vrindavan Crime News: चामुंडा कट के पास धारदार हथियार से हमला कर साधु राघव दास की हत्या कर दी गई। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके दो साथी भी घायल हुए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Sadhu Killed in Vrindavan in Sharp-Weapon Attack, Two Companions Injured; Police Hunt for Accused
मौंके पर पहुंची पुलिस(सोर्स-फोटो नवभारत)
Updated on

Vrindavan Sadhu Murder: थाना वृंदावन क्षेत्र में चामुंडा कट के पास एक साधु की धारदार हथियार से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। हमले में बीच-बचाव करने पहुंचे साधु के दो साथी भी घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार चामुंडा कट के पास एक साधु का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो मृतक की पहचान राघव दास, निवासी बहादुरगढ़, इटावा के रूप में हुई। बताया गया कि राघव दास वर्तमान में वृंदावन के मारुति नगर क्षेत्र में रह रहे थे।

घायलों को उपचार के लिए भेजा गया अस्पताल

पुलिस के अनुसार वारदात के दौरान राघव दास के साथ मौजूद उनके साथी अर्जुन और शिवराम ने बीच-बचाव का प्रयास किया, जिस पर हमलावर ने उन पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। दोनों घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी, स्थानीय पुलिस टीम और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतक के परिजनों से भी संपर्क कर लिया है।

Sadhu Killed in Vrindavan in Sharp-Weapon Attack, Two Companions Injured; Police Hunt for Accused
फिल्म ‘बटवारा 1947’ के खिलाफ आगरा में प्रदर्शन, योगी यूथ ब्रिगेड बोली- इतिहास को एकतरफा न दिखाएं

आरोपी की तलाश में जुंटी पुलिस

सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। पुलिस वारदात के पीछे के कारणों और आरोपी की पहचान को लेकर जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com