मथुरा में पेट्रोल टैंकर में वेल्डिंग करते वक्‍त तेज धमाका, वेल्डर की मौत, साथी गंभीर घायल

Mathura Petrol Tanker Blast: मथुरा में पेट्रोल टैंकर में वेल्डिंग करते समय अचानक तेज धमाका हो गया। जिससे वेल्डर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया।
Mathura Petrol Tanker Blast
पेट्रोल टैंकर में वेल्डिंग करते समय धमाका(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • मथुरा में खाली पेट्रोल टैंकर में वेल्डिंग करते समय अचानक तेज धमाका

  • टैंकर के अंदर काम कर रहे वेल्डर की मौके पर ही मौत, साथी घायल

  • टैंकर में लीकेज की समस्या ठीक करने के लिए वेल्डिंग कराई जा रही थी

Tanker Blast Welder Death: मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के पास बाद रेलवे पुल के नजदीक रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक खाली पेट्रोल टैंकर में वेल्डिंग करते समय अचानक तेज धमाका हो गया।

हादसे में टैंकर के अंदर काम कर रहे वेल्डर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

Mathura Petrol Tanker Blast
सवारियां बैठा रहा था ऑटो चालक, अचानक ऊपर पलट गया ट्रक, मिर्जापुर में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत

लीकेज ठीक करने के लिए वेल्डिंग कराई

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 11:30 बजे मथुरा में रेलवे पुल के पास एक खाली पेट्रोल टैंकर खड़ा था। टैंकर में लीकेज की समस्या ठीक करने के लिए वेल्डिंग कराई जा रही थी। इसी दौरान वेल्डर टैंकर के अंदर जाकर लीकेज वाले हिस्से पर काम कर रहा था। तभी अचानक टैंकर के अंदर मौजूद ज्वलनशील गैस में आग लग गई और जोरदार धमाका हो गया।

वेल्डर की मौके पर मौत, हेल्पर अस्पताल में भर्ती

धमाके की चपेट में आने से वेल्डर गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, टैंकर के पास मौजूद हेल्पर भी इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल हेल्पर को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

खाली टैंकर में कैसे बनी ज्वलनशील गैस?

हादसे के बाद टैंकरों की मरम्मत के दौरान सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि टैंकर खाली होने के बावजूद उसके अंदर पेट्रोल के अवशेष और उनसे बनी ज्वलनशील गैस मौजूद हो सकती थी। इसी वजह से वेल्डिंग के दौरान धमाका होने की आशंका है।

सुरक्षा इंतजामों की भी हो रही जांच

यूपी पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि वेल्डिंग से पहले टैंकर के अंदर गैस की जांच की गई थी या नहीं। साथ ही सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए गए थे या नहीं, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Mathura Petrol Tanker Blast
शादी से मना किया तो युवती पर फेंका एसिड, माता-पिता को किया लहुलुहान, लखनऊ में सिरफिरे की खौफनाक वारदात...