-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Ujjain »
- Ujjain Khachrod Family Symbolic Funeral Of Living Daughter After Love Marriage
उज्जैन में बेटी का प्रेम विवाह गुजरा नागवार: परिजनों ने कर दिया प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार, गोरनी का भी आयोजन
- Reported By: अजय नीमा | Edited By: प्रीतेश जैन
Khachrod Love Marriage News : उज्जैन के खाचरौद में प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने जीवित बेटी की तस्वीर का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किया और गोरनी कार्यक्रम आयोजित किया।

बेटी का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार (फोटो सोर्स- नवभारत)
Ujjain Living Daughter Funeral: उज्जैन जिले के खाचरौद नगर में प्रेम विवाह के बाद एक भावनात्मक और चर्चित मामला सामने आया है। प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने अपनी जीवित बेटी की तस्वीर का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर दिया। इतना ही नहीं, हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार गोरनी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। घटना के बाद इलाके में इस मामले की चर्चा बनी हुई है।
मामला खाचरौद के नरसिंह मंदिर क्षेत्र का बताया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि प्रेम विवाह करने के बाद उनकी बेटी ने परिवार से सभी संबंध समाप्त कर दिए। उनका कहना है कि थाने में भी बेटी ने अपने माता-पिता और भाई-बहनों को पहचानने से इनकार कर दिया, जिससे परिवार को गहरा मानसिक आघात पहुंचा।
तस्वीर का किया प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार
परिजनों ने समाजजनों की मौजूदगी में बेटी की तस्वीर रखकर उसका प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किया। इसके बाद परंपरा के अनुसार गोरनी कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। परिवार के सदस्यों ने कहा कि अब उनकी बेटी उनके लिए “मृत समान” है और उन्होंने उससे सभी सामाजिक एवं पारिवारिक रिश्ते समाप्त कर दिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अमरनाथ यात्रा हादसा: गांदरबल में बस पलटने से मची अफरा-तफरी, मध्य प्रदेश के कई यात्री घायल
सागर में AI बना इंसानियत का साथी, रेलवे कर्मचारी ने 4 महीने से बिछड़े पिता-पुत्र को मिलवाया
मंडला के छात्रावास में शराब पार्टी का कथित VIDEO वायरल, नशे में धुत अधीक्षक पर छात्रों से अभद्रता के आरोप
उमरिया में सड़क के अभाव से ग्रामीण बेहाल, बारिश में दलदल बने रास्ते, कलेक्टर से पक्की सड़क की गुहार
परिवार हुआ भावुक
कार्यक्रम के दौरान परिवार के सदस्य भावुक नजर आए। उनका कहना था कि उन्होंने बेटी का पालन-पोषण बड़े प्यार और संघर्ष के साथ किया था, लेकिन उसके फैसले के बाद परिवार और बेटी के बीच संबंध पूरी तरह टूट गए। घटना की जानकारी मिलने पर समाज के कई लोग भी मौके पर पहुंचे और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
प्रेम विवाह के नियमों पर उठी मांग
कार्यक्रम के दौरान मौजूद कुछ समाजजनों ने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की कि प्रेम विवाह के मामलों में विवाह पंजीकरण से पहले माता-पिता को सूचना देने जैसी व्यवस्था पर विचार किया जाए, ताकि परिवारों को समय रहते जानकारी मिल सके।
ये भी पढ़ें : अमरनाथ यात्रा हादसा: गांदरबल में बस पलटने से मची अफरा-तफरी, मध्य प्रदेश के कई यात्री घायल
मध्य प्रदेश में ऐसा कोई नियम नहीं
गौरतलब है कि गुजरात सरकार ने विवाह पंजीकरण नियमों में संशोधन का प्रस्ताव रखा है। प्रस्ताव में प्रेम विवाह या भागकर किए गए विवाह के पंजीकरण से पहले माता-पिता को सूचना देने, उनके आधार विवरण और मोबाइल नंबर दर्ज करने तथा 30 दिन की आपत्ति अवधि रखने का सुझाव शामिल है। हालांकि यह केवल प्रस्तावित व्यवस्था है। मध्य प्रदेश में वर्तमान समय में ऐसा कोई कानून या नियम लागू नहीं है।
Ujjain khachrod family symbolic funeral of living daughter after love marriage
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उज्जैन में बेटी का प्रेम विवाह गुजरा नागवार: परिजनों ने कर दिया प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार, गोरनी का भी आयोजन
Jul 28, 2026 | 12:59 PMनागपुर सिटी बस स्टॉप अब होंगे दिव्यांग फ्रेंडली; मनपा ने हाई कोर्ट में दिया शपथपत्र, 3 महीने में पूरा होगा काम
Jul 28, 2026 | 12:55 PMKhichdi Recipe: सेहत से भरपूर खिचड़ी को बनाएं स्वाद का खजाना, जानें इसे बनाने का सटीक माप
Jul 28, 2026 | 12:55 PMअब बुझेगी मुंबई की प्यास, 3065 करोड़ की गारगाई बांध परियोजना को CM फडणवीस की हरी झंडी
Jul 28, 2026 | 12:53 PMWardha News: साहर PHC के वैद्यकीय अधिकारी पर कर्मचारियों के गंभीर आरोप, जांच समिति गठित
Jul 28, 2026 | 12:46 PMइंडियाज गॉट लेटेंट का नया एपिसोड हुआ लीक? मुनव्वर फारूकी और राघव जुयाल की एंट्री से मचा बवाल
Jul 28, 2026 | 12:45 PMबेदाग छवि और 42 करोड़ रुपये की संपत्ति, मोहन यादव के खिलाफ कोई आपराधिक मामले नहीं; ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Jul 28, 2026 | 12:44 PMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM














