केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विकास प्रदर्शनी का आयोजन, मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने किया उद्घाटन
Mathura News: मथुरा कलेक्ट्रेट में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण ने किया। यहां उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं का अवलोकन किया।
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी (सोर्स- फोटो नवभारत)
Mathura Development Exhibition: केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, जनकल्याण एवं विकास के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
दिखी विकास यात्रा की झलक
विकास प्रदर्शनी में विकास यात्रा की अदभूत झलक देखने को मिली। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, डिजिटल इंडिया, महिला एवं बाल विकास, कौशल विकास, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं ग्रामीण विकास विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गई।
मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने स्टॉलों का किया निरीक्षण
इस अवसर पर गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया गया है, जिससे गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्ग के जीवन स्तर में सुधार हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
2027 में फिर मिलेगा जनता का समर्थन: केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर जयंत चौधरी ने गिनाईं उपलब्धियां
उमरखेड़ को मिली बड़ी सौगात: 57.25 करोड़ रुपए से बनेगी नई कोर्ट बिल्डिंग, मिलेंगी ये सुविधाएं
Yavatmal-Arni-Mahur-Kinwat Railway Line की मांग तेज, किसानों से लेकर विद्यार्थियों तक सबकी उम्मीदें जुड़ीं
Nashik Kumbh Mela: कुंभ मेले के बजट में ‘कमीशनखोरी’ का आरोप, ठेकेदार महासंघ के दावे से मचा हड़कंप
यह भी पढ़ें- 2027 में फिर मिलेगा जनता का समर्थन: केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर जयंत चौधरी ने गिनाईं उपलब्धियां
इस दौरान मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए ताकि पात्र व्यक्ति उनका लाभ उठा सकें।
बता दें कि पिछले 12 सालों से सत्ता पर काबिज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी 10 जून को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का 60 साल का पुराना रिकॉर्ड तोड़ कर भारत पर लगातार सबसे ज्यादा समय तक शासन करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए है। इस असवर पर प्रत्येक जिलों में प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार की विकास योजनाओं व उपलब्धियों से जनता को अवगत कराया जा रहा है।
