शोले स्टाइल में किया विरोध! जलभराव-गंदगी से परेशान पानी टंकी पर चढ़ीं BKU नेत्री, मथुरा में मचा हड़कंप

Mathura Waterlogging Protest: मथुरा के नरहोली में जलभराव और गंदगी से परेशान भाकियू नेत्री मीना ठाकुर पानी टंकी पर चढ़ गईं। मीनू प्रशासन से लिखित आश्वासन की मांग पर अड़ी रहीं।
Meena Thakur BKU Protest  Water Tank
मथुरा में जलभराव और गंदगी से परेशान भाकियू नेत्री मीना ठाकुर चढ़ीं पानी टंकी परसोर्स- नवभारत लाइव
Updated on

Meena Thakur BKU Protest Water Tank: मथुरा में थाना हाईवे क्षेत्र के नरहोली गांव में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब जलभराव और गंदगी की समस्या से नाराज भारतीय किसान यूनियन (सुनील) की पदाधिकारी मीना ठाकुर पानी की टंकी पर चढ़ गईं। महिला के टंकी पर चढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सुनवाई न होने से थीं नाराज

बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे की है। मीना ठाकुर का आरोप है कि मोहन नगर, नरौली और भरतपुर रोड क्षेत्र में लंबे समय से जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई है। बारिश के बाद स्थिति और भी खराब हो जाती है। लोगों को आवागमन में परेशानी के साथ ही गंदे पानी के कारण विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

पानी टंकी पर चढ़कर जताया विरोध

नवभारत लाइव से बातचीत में किसान यूनियन की पदाधिकारी मीना ठाकुर ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए नगर निगम अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। अधिकारियों की ओर से सुनवाई न होने से नाराज होकर उन्होंने पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध जताया।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

महिला के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही थाना हाईवे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

प्रशासन से लिखित आश्वासन की मांग

भारतीय किसान यूनियन (सुनील) की पदाधिकारी मीना ठाकुर ने पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों के सामने मांग रखी कि जब तक जलभराव और गंदगी की समस्या के स्थायी समाधान का लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक वह टंकी से नीचे नहीं उतरेंगी।

Meena Thakur BKU Protest  Water Tank
Navbharat Exclusive: आगरा में गोदाम निर्माण में करोड़ों की धांधली, कहीं खिड़की गायब तो कहीं बीम कमजोर

महिला को नीचे उतारने के लिए पुलिस लगातार समझाने का प्रयास करती रही। काफी देर तक चले इस घटनाक्रम के चलते गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है।

Navbharat Live
navbharatlive.com