Mathura: जैत पुलिस की बड़ी कार्रवाई; हत्या के प्रयास में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस भी बरामद

Mathura Police Arrested: मथुरा के जैत थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी अजीत को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से तमंचा, दो खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
Mathura Police Arrest Wanted Accused in Attempt to Murder Case, Firearm Recovered
गिरफ्तार आरोपी(सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Mathura Police Arrested Wanted Accused: थाना जैत पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

11 अगस्त को देर रात गिरफ्तार हुआ आरोपी

पुलिस ने बताया कि थाना जैत क्षेत्र के ग्राम नगला जाटान निवासी करीब 20 वर्षीय अजीत पुत्र विजय सिंह हत्या के प्रयास से संबंधित मामले में फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने 11 अगस्त 2026 की रात करीब 10:50 बजे ग्राम नगला जाटान से आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

धारा 109(1) बीएनएस के तहत की गई कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना जैत में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 547/2026, धारा 109(1) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने लाकर पुलिस ने मामले में आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी।

अभियुक्त की गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई थाना जैत पुलिस टीम ने की। टीम में थानाध्यक्ष सोनू कुमार, उपनिरीक्षक अंकित कुमार, उपनिरीक्षक उत्तम भड़ाना, कांस्टेबल मोहित खान और रिजर्व कांस्टेबल अजीत कुमार शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ अवैध हथियारों की बरामदगी पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com