मथुरा: घीया मंडी के तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दुकान-मकान में लाखों के नुकसान की आशंका

Mathura Fire News: मथुरा के घीया मंडी इलाके में शनिवार सुबह टीवी रिपेयरिंग दुकान और मकान वाली तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Massive Fire Breaks Out in Three-Storey Building in Mathura's Ghiya Mandi, No Casualties
मथुरा( सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • अबरार टीवी रिपेयरिंग की दुकान और मकान में लगी आग

  • दमकल की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

  • शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, कोई जनहानि नहीं

Mathura Ghiya Mandi Fire Incident: मथुरा शहर के घीया मंडी इलाके में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अबरार टीवी रिपेयरिंग की दुकान एवं मकान वाली तीन मंजिला इमारत में अचानक भीषण आग लग गई। सुबह करीब 10 बजे लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इमारत से उठती आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 3 गाड़ियां

स्थानिय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी और स्वयं भी आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत करते हुए आग बुझाने का अभियान चलाया और अंततः आग पर काबू पा लिया।

Massive Fire Breaks Out in Three-Storey Building in Mathura's Ghiya Mandi, No Casualties
वृंदावन में सरेराह महिला से लूट, इस्कॉन मंदिर के सामने ई-रिक्शा सवार महिला के गले से सोने की चेन झपटी

शॉर्ट सर्किट के वजह से हुआ हादसा

स्थानिय लोगों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यहां आग लगी। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नही हुई है। जांच के बाद ही यह तय हो पाएगा कि आग किस कारण लगी। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आने से दुकान और मकान में रखे सामान को भारी नुकसान हुआ है। प्रारंभिक अनुमान में बताया गया है कि दुकान और मकान में रखे लाखों रुपये का नुकसान हो सकता है। घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य किया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

फिलहाल आग से हुए वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वहीं, मथुरा पुलिस आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।